publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को खेती-किसानी की जरूरतें पूरी करने में आर्थिक सहारा दे रही है। योजना के तहत सीधे बैंक खाते में मिलने वाली सहायता राशि से किसान खाद, बीज और फसल की देखभाल से जुड़े जरूरी खर्च पूरे कर पा रहे हैं। बलरामपुर जिले के ग्राम कृष्णनगर निवासी किसान अनूप दास के लिए भी यह राशि खेती के समय उपयोगी साबित हो रही है।
अनूप दास धान और मक्के की खेती करते हैं। वे बताते हैं कि योजना के लिए आवेदन करने के बाद उन्हें प्रत्येक किस्त में दो हजार रुपये की सहायता मिल रही है। खेती के मौजूदा मौसम में धान की फसल को उर्वरक और कीटनाशक की जरूरत है। ऐसे समय में योजना से मिली राशि से उन्हें इन आवश्यकताओं की व्यवस्था करने में मदद मिल रही है।
किसान सम्मान निधि के तहत समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसान खेती की जरूरतों के लिए अपनी योजना बना सकते हैं। अनूप दास बताते हैं कि इस राशि से खाद और दवाइयां खरीदने में सहूलियत हुई है और उन्हें अतिरिक्त आर्थिक चिंता का सामना नहीं करना पड़ता।
योजना से मिले सहयोग के लिए अनूप दास ने किसानों के हित में यह पहल शुरू करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Trending
- खैरागढ़ के घोटिया गांव में कपड़ा दुकान में भीषण आग, 7 लाख रुपये से अधिक का नुकसान; लाखों का सामान जलकर राख
- रायपुर से बस्तर तक बदलेगा मौसम, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से भारी बारिश की संभावना
- मुंगेली के हर्ष शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर धमाका, दिल्ली में स्कूल गेम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व
- खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा
- धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
- एनआईबीएसएम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ
- बालिका@work कार्यक्रम : आरएमएसए सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
- शहीद गुंडाधुर की धरती पर बदलाव की नई इबारत, बस्तर के 70 सुरक्षा कैंप बनेंगे ‘सेवा डेरा’
Tuesday, October 27
