publicuwatch24.-रायपुर। ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़ने की बिहान योजना की मदद से सूरजपुर जिले की श्रीमती सहाना अंसारी ने किराना दुकान शुरू की है। स्व-सहायता समूह से जुड़कर वे पिछले तीन वर्षों से आजीविका गतिविधि चला रही हैं। दुकान से होने वाली आय से वे घर के खर्च और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर रही हैं।
ग्राम पंचायत दतिमा, जनपद पंचायत भैयाथान की निवासी सहाना अंसारी बताती हैं कि बिहान योजना के माध्यम से उन्हें 60 हजार रुपये का ऋण मिला था। इस राशि से उन्होंने किराना दुकान शुरू की। अब दुकान की आमदनी से बच्चों की स्कूल फीस, किताबें और कॉपियों जैसी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है।
श्रीमती सहाना के लिए दुकान रोजगार का माध्यम होने के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार भी बनी है। वे कहती हैं कि आमदनी भले ही सीमित हो, लेकिन इससे परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की शिक्षा में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।
वे बिहान योजना को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला माध्यम मानती हैं। श्रीमती सहाना अंसारी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताती हैं कि स्व-सहायता समूह के जरिए मिले ऋण ने उन्हें अपना रोजगार शुरू करने का अवसर दिया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रीमती सहाना अंसारी की कहानी बताती है कि योजनाओं से मिले सहयोग और मेहनत के बल पर महिलाएं स्वरोजगार अपना रही हैं और परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे रही हैं। बिहान से मिली सहायता ने सहाना को अपनी आजीविका संवारने और बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने का संबल दिया है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
- महतारी वंदन योजना से तबस्सुम निशा को मिला आर्थिक संबल, छोटी-छोटी ख्वाहिशों को पूरा करने की मिली आजादी
- एमसीबी : सेवा की कहानी : सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल की समस्या का हुआ समाधान, मिली ट्राई साइकिल
- सेवा संकल्प अभियान: कुएं-हैंडपंप से मिली मुक्ति, कमल सिंह के घर तक पहुंचा नल से पेयजल
- सेवा की कहानी : मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी ग्रेसी जैकब का सहारा, बेटी के पालन-पोषण के लिए मिले 20 हजार रुपये
- सेवा संकल्प अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की कल्पनाओं ने भरे रंग, शिक्षा-सुरक्षा और समानता का दिया संदेश
- बिहान योजना से सहाना अंसारी को मिला स्वरोजगार का सहारा, किराना दुकान से संवार रहीं परिवार का भविष्य
- सेवा की कहानी : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से साकार हुआ सुनीता का विवाह का सपना
Monday, October 12
