Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज

    October 8, 2026

    मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 8, 2026

    वनोपज से आजीविका बढ़ाने की छत्तीसगढ़ की पहल को नीति आयोग की सराहना

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
    • मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • वनोपज से आजीविका बढ़ाने की छत्तीसगढ़ की पहल को नीति आयोग की सराहना
    • सपनों का ताना-बाना : विष्णु भैय्या की ‘महतारी वंदन’ बनी सहारा: हथकरघे से आजीविका और योजना की बचत से बच्चों की फीस भर रहीं मीनू देवांगन
    • सेवा की कहानी : ’प्रधानमंत्री आवास से बदली कृष्ण कुमार की पारिवारिक स्थिति’
    • भगिनी प्रसूति सहायता योजना से संवरा भविष्य, पुष्पलता को दूसरे प्रसव पर मिले 20 हजार रुपए, बच्चों की सुरक्षा के लिए की बचत
    • हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, ऊंची लपटों से मचा हड़कंप; दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटीं
    • तेलीबांधा चौक का नहीं बदला जाएगा नाम, सीएम साय ने कहा- सेवा संकल्प चौक के रूप में किया जाएगा विकसित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज

      October 8, 2026

      मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      October 8, 2026

      वनोपज से आजीविका बढ़ाने की छत्तीसगढ़ की पहल को नीति आयोग की सराहना

      October 8, 2026

      सपनों का ताना-बाना : विष्णु भैय्या की ‘महतारी वंदन’ बनी सहारा: हथकरघे से आजीविका और योजना की बचत से बच्चों की फीस भर रहीं मीनू देवांगन

      October 8, 2026

      तेलीबांधा चौक का नहीं बदला जाएगा नाम, सीएम साय ने कहा- सेवा संकल्प चौक के रूप में किया जाएगा विकसित

      October 8, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित
    रायपुर

    हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 7, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    निर्यात प्रक्रिया, क्रेडिट गारंटी, एमएसएमई सहायता और आधुनिक डिजाइन पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन
    तीन वर्षों में निर्यात को 47 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं अपैरल क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और संस्थाओं को निर्यात के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनके उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स स्थित कन्वेंशन हॉल में में एक दिवसीय निर्यात संवर्धन एवं डिजाइन विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं अपैरल क्षेत्र में निर्यात की संभावनाओं, निर्यात प्रक्रिया, निर्यात लाइसेंस, वित्तीय सहायता, क्रेडिट गारंटी तथा पारंपरिक डिजाइनों को आधुनिक स्वरूप देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई।
    कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए हथकरघा संघ के अध्यक्ष भोजराज देवांगन ने कहा कि प्रदेश के शिल्पियों द्वारा तैयार कलात्मक उत्पादों में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और कला की विशिष्ट पहचान दिखाई देती है। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना है।
    ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्री राजेश सिंह राणा ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के बुनकरों एवं शिल्पकारों के उत्पादों को निर्यात के लिए तैयार कर उन्हें स्थानीय से वैश्विक बाजार तक पहुंचाना है। छत्तीसगढ़ से स्थानीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों का लगभग 47 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। आगामी तीन वर्षों में इसे बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।इस कार्यशाला के माध्यम से कोसा-सिल्क, हथकरघा, हस्तशिल्प एवं माटीकला उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के साथ नए उद्यमियों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं, को निर्यात क्षेत्र से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने उद्यमियों को निर्यात प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के समन्वय से हरसंभव सहयोग देने की बात कही।
    कार्यशाला में तकनीकी सत्र में डीजीएफटी नागपुर के संयुक्त निदेशक एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं अपैरल क्षेत्र में निर्यात की संभावनाओं के साथ निर्यात प्रक्रिया और निर्यात लाइसेंस संबंधी जानकारी दी। इसके बाद एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने निर्यातकों के लिए उपलब्ध क्रेडिट गारंटी एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी।
    कार्यशाला में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति के प्रावधानों के तहत उपलब्ध सहायता के संबंध में उद्योग विभाग द्वारा जानकारी दी। वहीं एमएसएमई मंत्रालय की ओर से हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं अपैरल क्षेत्र के लिए संचालित विभिन्न सहायता योजनाओं और सुविधाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।डिजाइन विकास पर आयोजित विशेष सत्र में एनआईएफ़टी रायपुर के संयुक्त निदेशक द्वारा टिकाऊ हैंडलूम एवं हस्तशिल्प उत्पादों के लिए डिजाइन नवाचार के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने बाजार की बदलती मांग के अनुरूप उत्पादों के डिजाइन, उपयोगिता और प्रस्तुतीकरण में नवाचार की आवश्यकता बताई।
    कार्यशाला के अंतिम तकनीकी सत्र में खैरागढ़ स्थित कला-संगीत विश्वविद्यालय की राजकुमारी इंदिरा सिंह द्वारा ‘पारंपरिक डिजाइनों का आधुनिक रूपांतरण’ विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। इसमें पारंपरिक कला, शिल्प और स्थानीय डिजाइन की मौलिकता को बनाए रखते हुए उन्हें समकालीन बाजार की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों से फीडबैक एवं विचार लिए गए। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के बुनकरों, शिल्पकारों, उद्यमियों एवं संबंधित संस्थाओं को निर्यात की प्रक्रिया और उपलब्ध सरकारी सहायता की जानकारी देकर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक उत्पादों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच बढ़ाना है।इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित ग्रामोद्योग से संबंधित व्यवसायी, बुनकर आदि उपस्थित रहे ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज

    October 8, 2026

    मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 8, 2026

    वनोपज से आजीविका बढ़ाने की छत्तीसगढ़ की पहल को नीति आयोग की सराहना

    October 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज

    By Publicuwatch AutherOctober 8, 20260

    1.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भवन में होगा प्रारंभिक संचालन, चराईडांड में 13.93…

    मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 8, 2026

    वनोपज से आजीविका बढ़ाने की छत्तीसगढ़ की पहल को नीति आयोग की सराहना

    October 8, 2026

    सपनों का ताना-बाना : विष्णु भैय्या की ‘महतारी वंदन’ बनी सहारा: हथकरघे से आजीविका और योजना की बचत से बच्चों की फीस भर रहीं मीनू देवांगन

    October 8, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज

    October 8, 2026

    मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 8, 2026

    वनोपज से आजीविका बढ़ाने की छत्तीसगढ़ की पहल को नीति आयोग की सराहना

    October 8, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.