publicuwatch24.-रायपुर। डीजी, जेल हिमांशु गुप्ता के कर कमलों से केंद्रीय जेल, रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला खुली जेल (वीमेन ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन -ओ.सी.आई.) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक), श्रीमती खुशबू मिश्रा (महिला ओपन जेल प्रभारी) एवं जेल विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार इस प्रकार की महिला ओपन जेल प्रारंभ की गई है। रायपुर जेल में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए ओपन जेल खोला गया है।इस ओपन जेल में 25 महिला बंदिनियाँ रहेंगीस ये महिला बंदिनी सुबह विभिन्न कार्य करने के लिए जेल के बाहर निकलेंगी तथा शाम को कार्य पूर्ण कर लॉकअप होने के पूर्व जेल में वापस आ जाएंगी।
महिला बंदिनियों को जेल की ऊंची दीवारों के बाहर मंदिर के पास स्थित परिसर में सिलाई सेन्टर, ब्यूटी पार्लर एवं जेल उत्पादों के बिक्री केंद्र में रोजगार दिया जाएगा। उनके लिए रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध रहेंगे।
Trending
- बिलासपुर हिंसा: मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर को पुलिस ने दबोचा, मध्यप्रदेश में दोस्त के घर था छिपा, अब तक 30 आरोपी गिरफ्तार
- खारून नदी का जलस्तर बढ़ा, महादेव घाट के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन बंद
- छत्तीसगढ़ में पहली महिला खुली जेल की शुरुआत, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगी समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की नई राह
- सेवा की कहानी : नियमित राशन से परिवारों को राहत, घर की अन्य जरूरतों के लिए भी बच रही राशि
- राजपत्र की प्रति सौंपकर उप मुख्यमंत्री ने दी बधाई, चंडालपुर अब कहलाएगा ‘चंदनपुर’
- प्रदेश में 2,262 स्थानों पर हुए 12,698 आयोजन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली के मदकू में कार्यक्रम में हुए शामिल
- सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहला में मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
- नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी बेटियों के सपनों की साथी, पुष्पांजलि और अनीता को मिली ₹20-20 हजार की मदद
Saturday, September 26
