publicuwatch24.-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाएँ जरूरतमंद परिवारों के जीवन में राहत पहुँचा रही हैं। बलरामपुर की श्रीमती जया देवी और श्रीमती शिवमाला देवी के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना से मिलने वाला नियमित राशन घर चलाने का संबल बना है।
बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी श्रीमती जया देवी को शासकीय उचित मूल्य दुकान से हर महीने चावल, चना और नमक मिल रहा है। वे बताती हैं कि पहले महीने भर के राशन का इंतजाम बड़ी चिंता थी। अब समय पर राशन मिलने से भोजन की जरूरत पूरी होती है और बची हुई राशि बच्चों की पढ़ाई तथा घर की अन्य आवश्यकताओं पर खर्च कर पाती हैं। उनके शब्दों में, “हर महीने राशन मिलने से घर चलाने में बहुत मदद मिलती है।”
श्रीमती शिवमाला देवी के परिवार को भी पात्रता के अनुसार उचित मूल्य दुकान से नियमित खाद्यान्न मिल रहा है। वे बताती हैं कि इससे महीने के राशन की चिंता कम हुई है और परिवार का बजट संभालना आसान हुआ है। नियमित खाद्यान्न उनके परिवार के लिए राहत और सुरक्षा का आधार बना है।
दोनों महिलाओं ने जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रीमती जया देवी और श्रीमती शिवमाला देवी के अनुभव बताते हैं कि समय पर मिलने वाला राशन परिवार की भोजन संबंधी जरूरत पूरी करने के साथ अन्य आवश्यक खर्चों के लिए भी आर्थिक गुंजाइश बनाता है।
Trending
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Tuesday, November 10
