Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रदेश में 2,262 स्थानों पर हुए 12,698 आयोजन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली के मदकू में कार्यक्रम में हुए शामिल

    September 26, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहला में मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

    September 26, 2026

    नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी बेटियों के सपनों की साथी, पुष्पांजलि और अनीता को मिली ₹20-20 हजार की मदद

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रदेश में 2,262 स्थानों पर हुए 12,698 आयोजन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली के मदकू में कार्यक्रम में हुए शामिल
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहला में मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
    • नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी बेटियों के सपनों की साथी, पुष्पांजलि और अनीता को मिली ₹20-20 हजार की मदद
    • जल अर्पण प्रमाण पत्र प्रदान कर ग्रामीणों को जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के प्रति किया जागरूक
    • मंत्री राजेश अग्रवाल ने 25 वरिष्ठजनों को वितरित किए वस्त्र एवं फल, आत्मीय संवाद कर जाना कुशलक्षेम
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की
    • प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश
    • सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान : योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      प्रदेश में 2,262 स्थानों पर हुए 12,698 आयोजन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली के मदकू में कार्यक्रम में हुए शामिल

      September 26, 2026

      सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहला में मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

      September 26, 2026

      जल अर्पण प्रमाण पत्र प्रदान कर ग्रामीणों को जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के प्रति किया जागरूक

      September 26, 2026

      मंत्री राजेश अग्रवाल ने 25 वरिष्ठजनों को वितरित किए वस्त्र एवं फल, आत्मीय संवाद कर जाना कुशलक्षेम

      September 26, 2026

      लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की

      September 26, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मंत्री राजेश अग्रवाल ने 25 वरिष्ठजनों को वितरित किए वस्त्र एवं फल, आत्मीय संवाद कर जाना कुशलक्षेम
    रायपुर

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने 25 वरिष्ठजनों को वितरित किए वस्त्र एवं फल, आत्मीय संवाद कर जाना कुशलक्षेम

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherSeptember 26, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    अग्रवाल बोले—वरिष्ठजन हमारे मार्गदर्शक और समाज के आधारस्तंभ, उनकी सेवा और सम्मान हम सभी का दायित्व

    publicuwatch24.-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, संवेदना और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाते हुए अजीरमा, अंबिकापुर स्थित आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान एवं सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग से अनुदान सहायता प्राप्त स्वसहायता समूह रॉबर्ट कानन बाला स्मृति सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 1993 से संचालित इस वृद्धाश्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल तथा नगरपालिक निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने 25 वरिष्ठजनों को वस्त्र एवं फल वितरित किए।
    वरिष्ठजनों से आत्मीय संवाद, जाना कुशलक्षेम
    कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों से आत्मीयता के साथ संवाद किया और उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली। उन्होंने अपने हाथों से वरिष्ठजनों को वस्त्र एवं फल प्रदान किए तथा उनके साथ समय बिताकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
    मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे मार्गदर्शक और पथप्रदर्शक हैं। उनके जीवन का अनुभव, संघर्ष और जीवन मूल्य समाज तथा नई पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान, उनकी सेवा और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी मानवीय और नैतिक जिम्मेदारी भी है।
    सेवा संकल्प अभियान सेवा और संवेदना को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास
    मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा और संवेदना की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
    उन्होंने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब उसमें अपनत्व और संवेदना जुड़ी हो। समाज के वरिष्ठजनों के साथ समय बिताना, उनकी आवश्यकताओं को समझना और उन्हें सम्मान देना भी सेवा का महत्वपूर्ण स्वरूप है। ऐसे कार्यक्रम समाज में पारस्परिक सहयोग, सम्मान और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।
    वस्त्र एवं फल वितरण से बढ़ी आत्मीयता
    सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के लिए वस्त्र दान किया गया। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठजनों को अपने हाथों से वस्त्र प्रदान करते हुए मन भावुक हो गया। उनके साथ कुछ पल बिताना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना आत्मीय अनुभव रहा।
    वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें फल भी वितरित किए गए। इस दौरान वृद्धाश्रम में मौजूद वरिष्ठजनों के चेहरों पर दिखाई दी मुस्कान और उनके स्नेह ने पूरे वातावरण को भावनात्मक एवं आत्मीय बना दिया।
    सेवा कार्यों में जनभागीदारी का आह्वान
    मंत्री अग्रवाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कार्यों में योगदान देना चाहिए। छोटे-छोटे सेवा कार्य भी किसी के जीवन में बड़ी खुशी ला सकते हैं। उन्होंने युवाओं और सामाजिक संगठनों से भी वरिष्ठजनों, जरूरतमंदों और समाज के वंचित वर्गों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।
    उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को निरंतर मजबूत करने का संकल्प है। सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे अभियान व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप ले सकते हैं।
    आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में लंबे समय से मिल रहा आश्रय और सहयोग
    अजीरमा स्थित आस्था निकुंज वृद्धाश्रम का संचालन रॉबर्ट कानन बाला स्मृति सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 1993 से किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग से अनुदान सहायता प्राप्त इस संस्था के माध्यम से वरिष्ठजनों को आश्रय एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम ने वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, अपनत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत किया।
    इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, उपसंचालक समाज कल्याण, आश्रम के प्रबंधक सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में 2,262 स्थानों पर हुए 12,698 आयोजन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली के मदकू में कार्यक्रम में हुए शामिल

    September 26, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहला में मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

    September 26, 2026

    जल अर्पण प्रमाण पत्र प्रदान कर ग्रामीणों को जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के प्रति किया जागरूक

    September 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201963

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    रायपुर

    प्रदेश में 2,262 स्थानों पर हुए 12,698 आयोजन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली के मदकू में कार्यक्रम में हुए शामिल

    By Publicuwatch AutherSeptember 26, 20260

    सुपोषित थाली के प्रदर्शन के साथ माताओं और बच्चों के पोषण पर हुआ संवाद  publicuwatch24.-रायपुर।…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहला में मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

    September 26, 2026

    नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी बेटियों के सपनों की साथी, पुष्पांजलि और अनीता को मिली ₹20-20 हजार की मदद

    September 26, 2026

    जल अर्पण प्रमाण पत्र प्रदान कर ग्रामीणों को जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के प्रति किया जागरूक

    September 26, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    प्रदेश में 2,262 स्थानों पर हुए 12,698 आयोजन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली के मदकू में कार्यक्रम में हुए शामिल

    September 26, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहला में मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

    September 26, 2026

    नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी बेटियों के सपनों की साथी, पुष्पांजलि और अनीता को मिली ₹20-20 हजार की मदद

    September 26, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201963

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.