Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

    September 11, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’- केंद्रीय मंत्री चौहान एवं मुख्यमंत्री साय ने सक्ती के जेठा में किया पौधरोपण

    September 11, 2026

    मिशन अमृत 2.0 : चार शहरों में तालाबों के पुनर्जीवन के लिए 22.18 करोड़ स्वीकृत

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
    • ‘एक पेड़ माँ के नाम’- केंद्रीय मंत्री चौहान एवं मुख्यमंत्री साय ने सक्ती के जेठा में किया पौधरोपण
    • मिशन अमृत 2.0 : चार शहरों में तालाबों के पुनर्जीवन के लिए 22.18 करोड़ स्वीकृत
    • केंद्रीय मंत्री चौहान और मुख्यमंत्री साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    • शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम
    • पक्के घर में कदम रखते ही चेहरे पर आई मुस्कान, 5,596 परिवारों के साकार हुए अपने आशियाने के सपने
    • निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मिशन अमृत 2.0 : चार शहरों में तालाबों के पुनर्जीवन के लिए 22.18 करोड़ स्वीकृत

      September 11, 2026

      निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बड़ी कार्रवाई

      September 11, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भंडारा सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा शोक

      September 11, 2026

      सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश- मुख्य सचिव

      September 11, 2026

      रायपुर व गरियाबंद जिले की 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ स्वीकृत

      September 11, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम
    सरगुजा

    शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherSeptember 11, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

    विद्यार्थियों से शिक्षा को समाज और राष्ट्र सेवा से जोड़ने का किया आह्वान

    Publicuwatch24.com-लखनपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को ‘दीक्षारंभ कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए और उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर उत्साह और उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें महाविद्यालयीन जीवन की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। मंत्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया तथा नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया।
    मंत्री राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव की शुरुआत है। विद्यार्थी इस अवसर को केवल पढ़ाई और परीक्षा तक सीमित न रखें, बल्कि अपने व्यक्तित्व, ज्ञान और क्षमताओं के विकास के लिए इसका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही आने वाले समय में समाज और देश की दिशा तय करेगा। इसलिए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहते हुए अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। महाविद्यालयीन जीवन विद्यार्थियों को अपने सपनों को पहचानने और उन्हें साकार करने का अवसर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर सीखते रहें, नई चुनौतियों को अवसर के रूप में स्वीकार करें और अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने का प्रयास करें।
    अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण और छोटे शहरों से आने वाले विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है तो केवल उसे सही दिशा देने और निरंतर प्रयास करने की। उन्होंने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद, साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
    विद्यार्थियों से किया संवाद
    कार्यक्रम के दौरान मंत्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों की अभिरुचियों और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
    परंपरागत रूप से हुआ स्वागत
    दीक्षारंभ कार्यक्रम की शुरुआत गरिमामय वातावरण में हुई। मंच पर अतिथियों का स्वागत किया गया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में स्वागत एवं अभिनंदन की परंपरा के साथ उन्हें महाविद्यालयीन जीवन से परिचित कराने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का तिलक एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए उन्हें नई शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
    नए विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
    दीक्षारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर ने नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण से जुड़ने, शिक्षकों एवं सहपाठियों से परिचित होने तथा अपने नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ करने का अवसर प्रदान किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    पक्के घर में कदम रखते ही चेहरे पर आई मुस्कान, 5,596 परिवारों के साकार हुए अपने आशियाने के सपने

    September 11, 2026

    पक्के आवास से बदली इंद्रासो की जिंदगी, अब बारिश में नहीं टपकता घर

    September 6, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    September 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    बस्तर

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

    By Publicuwatch AutherSeptember 11, 20260

    व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न…

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’- केंद्रीय मंत्री चौहान एवं मुख्यमंत्री साय ने सक्ती के जेठा में किया पौधरोपण

    September 11, 2026

    मिशन अमृत 2.0 : चार शहरों में तालाबों के पुनर्जीवन के लिए 22.18 करोड़ स्वीकृत

    September 11, 2026

    केंद्रीय मंत्री चौहान और मुख्यमंत्री साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    September 11, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

    September 11, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’- केंद्रीय मंत्री चौहान एवं मुख्यमंत्री साय ने सक्ती के जेठा में किया पौधरोपण

    September 11, 2026

    मिशन अमृत 2.0 : चार शहरों में तालाबों के पुनर्जीवन के लिए 22.18 करोड़ स्वीकृत

    September 11, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.