publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश के पारंपरिक एवं लोक आस्था के प्रमुख पर्व पोरा तिहार के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमारी माटी, खेती-किसानी और पशुधन के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को प्रकट करता है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव हैं। पोरा तिहार के माध्यम से हमारी परंपराएं, लोकमान्यताएं और संस्कार एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचते हैं। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश भी देता है।
ओपी चौधरी ने कामना की कि पोरा तिहार प्रदेश के सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। किसानों के खेतों में भरपूर फसल हो और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास एवं समृद्धि की दिशा में आगे बढ़े।
Trending
- 188 करोड़ की NH-130A की गुणवत्ता पर उठे सवाल! निर्माण पूरा होने से पहले ही रिपेयरिंग का काम जारी, ठेकेदार को नोटिस देकर भूले अधिकारी
- ’डिजिटल सेवाओं से ग्रामीणों का जीवन हो रहा आसान, सेवा सेतु केंद्र बना सुशासन की मिसाल’
- दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
- तखतपुर में दर्दनाक हादसा
- अनवर ढेबर के घर पहुंची ED टीम
- विशेष लेख :’सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल’
- अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 448 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने 3 महीने में प्रकिया पूर्ण करने के दिए निर्देश
- PG कॉलेज के 6 विधि शिक्षकों का तबादला: नाराज छात्रों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग
Friday, October 30
