Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीएम स्कूल तिल्दा का ‘स्टूडेंट स्टोर’ बना मिसाल: मंत्री टंक राम वर्मा ने बच्चों की उद्यमिता व हुनर को सराहा

    September 8, 2026

    हथियार छोड़ अपनाया हुनर,पुनर्वास नीति से बदली रानू राम की जिंदगी

    September 8, 2026

    दंतेवाड़ा में सौर ऊर्जा ने बदली तस्वीर: शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, 3 किलोवाट रूफटॉप प्लांट से हर महीने बचत

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम स्कूल तिल्दा का ‘स्टूडेंट स्टोर’ बना मिसाल: मंत्री टंक राम वर्मा ने बच्चों की उद्यमिता व हुनर को सराहा
    • हथियार छोड़ अपनाया हुनर,पुनर्वास नीति से बदली रानू राम की जिंदगी
    • दंतेवाड़ा में सौर ऊर्जा ने बदली तस्वीर: शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, 3 किलोवाट रूफटॉप प्लांट से हर महीने बचत
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 ने संकट की घड़ी में निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंचाई शासन की मदद
    • बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा,मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये
    • दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी शंभू बारी के परिवार का सहारा
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से राजकुमारी यादव को मिली सुरक्षित छत, अब परिवार के साथ सुकून से बीत रही जिंदगी
    • एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त, कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      पीएम स्कूल तिल्दा का ‘स्टूडेंट स्टोर’ बना मिसाल: मंत्री टंक राम वर्मा ने बच्चों की उद्यमिता व हुनर को सराहा

      September 8, 2026

      दंतेवाड़ा में सौर ऊर्जा ने बदली तस्वीर: शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, 3 किलोवाट रूफटॉप प्लांट से हर महीने बचत

      September 8, 2026

      सीएम हेल्पलाइन 1076 ने संकट की घड़ी में निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंचाई शासन की मदद

      September 8, 2026

      बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा,मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये

      September 8, 2026

      दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी शंभू बारी के परिवार का सहारा

      September 8, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » हथियार छोड़ अपनाया हुनर,पुनर्वास नीति से बदली रानू राम की जिंदगी
    छत्तीसगढ

    हथियार छोड़ अपनाया हुनर,पुनर्वास नीति से बदली रानू राम की जिंदगी

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherSeptember 8, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    शासन की योजनाओं का लाभ लेकर खेती-किसानी को भी बेहतर बनाने की तैयारी

    publicuwatch24.-कोंडागांव। कभी माओवादी संगठन से जुड़े ग्राम ठोटी मड़ानार पंचायत मुँगवाल निवासी रानू राम नेताम ने अब हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास और सामान्य जीवन की राह अपना ली है। केंद्र और राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर रानू राम ने माओवादी संगठन से आत्मसमर्पण किया। इसके बाद शासन की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें सुरक्षित वातावरण में रहते हुए अपनी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला।
    आत्मसमर्पण के बाद रानू राम नेताम पुनर्वास केंद्र में रहकर अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने लगे। इसी दौरान उन्होंने लाइवलीहुड कॉलेज में ड्राइविंग का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने वाहन चलाने की बारीकियां सीखीं और सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा किया। रानू राम बताते हैं कि अब वे पूरी तरह से गाड़ी चलाना सीख चुके हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
    इसके बाद रानू राम को सिक्योरिटी गार्ड के रूप में रोजगार का अवसर मिला और वर्तमान में वे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। वे बताते हैं कि यह नौकरी उनके जीवन में एक नया बदलाव लेकर आई है। नियमित रोजगार मिलने से उन्हें अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में मदद मिल रही है और भविष्य को लेकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
    रानू राम कहते हैं कि उनकी ड्यूटी रात के समय रहती है। इसलिए दिन में वे अपने घर जाते हैं और परिवार के साथ समय बिताने के साथ-साथ घर के कामकाज में भी हाथ बंटाते हैं। नौकरी के साथ अपने परिवार और घर की जिम्मेदारियों को निभाते हुए वे अब एक सामान्य और बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
    रानू राम के जीवन में बदलाव केवल रोजगार तक सीमित नहीं है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने की दिशा में भी प्रयास कर रहे हैं। उनके घर में पहले से ट्यूबवेल था, लेकिन सिंचाई के लिए बिजली और अन्य संसाधनों की आवश्यकता रहती थी। इसी दौरान उन्हें शासन द्वारा किसानों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे सौर पंप की योजना की जानकारी मिली। उन्होंने योजना के तहत आवेदन किया और अब उनके घर के ट्यूबवेल में सोलर पंप स्थापित हो चुका है।
    सोलर पंप लगने से रानू राम को खेती-किसानी के लिए सिंचाई की सुविधा मिली है। वे अब अपनी जमीन पर बेहतर तरीके से खेती करने की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि नौकरी के साथ-साथ वे खेती को भी आगे बढ़ाना चाहते हैं, ताकि परिवार की आय के अतिरिक्त साधन विकसित हो सकें और भविष्य अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।
    रानू राम की कहानी इस बात का उदाहरण है कि आत्मसमर्पण और पुनर्वास के बाद माओवादी संगठन से जुड़े लोगों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाकर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर दिए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के पुनर्वास के लिए बनाई गई विशेष नीति के तहत उन्हें सुरक्षित जीवन, कौशल विकास, प्रशिक्षण, रोजगार और शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
    रानू राम के जीवन में आया यह परिवर्तन बताता है कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलने पर व्यक्ति अपने अतीत को पीछे छोड़कर नई शुरुआत कर सकता है। आज रानू राम आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। एक ओर वे सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नौकरी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोलर पंप की सुविधा से खेती को बेहतर बनाने की तैयारी में जुटे हैं।
    हिंसा से विकास की ओर बढ़े रानू राम अब अपने परिवार के लिए सुरक्षित और बेहतर भविष्य का सपना देख रहे हैं। उनका कहना है कि शासन की योजनाओं और मिले अवसरों ने उन्हें नई दिशा दी है। वे चाहते हैं कि आने वाले समय में वे अपनी खेती को और विकसित करें तथा मेहनत और रोजगार के माध्यम से अपने परिवार का जीवन स्तर बेहतर बनाएं।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    युवाओं के लिए बड़ी पहल: शिक्षा, रोजगार और स्टार्टअप को एक मंच पर लाने की तैयारी

    September 8, 2026

    देवगढ़ की रुकमणी ने हुनर को बनाया रोजगार,सीमेंट से सजावटी सामान बनाकर बढ़ाई आमदनी

    September 7, 2026

    धमतरी में रैपिडो की सेवाएं शुरू, आवागमन को मिलेगी नई सुविधा

    September 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    रायपुर

    पीएम स्कूल तिल्दा का ‘स्टूडेंट स्टोर’ बना मिसाल: मंत्री टंक राम वर्मा ने बच्चों की उद्यमिता व हुनर को सराहा

    By Publicuwatch AutherSeptember 8, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने आज शिक्षक सम्मान समारोह के…

    हथियार छोड़ अपनाया हुनर,पुनर्वास नीति से बदली रानू राम की जिंदगी

    September 8, 2026

    दंतेवाड़ा में सौर ऊर्जा ने बदली तस्वीर: शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, 3 किलोवाट रूफटॉप प्लांट से हर महीने बचत

    September 8, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 ने संकट की घड़ी में निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंचाई शासन की मदद

    September 8, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पीएम स्कूल तिल्दा का ‘स्टूडेंट स्टोर’ बना मिसाल: मंत्री टंक राम वर्मा ने बच्चों की उद्यमिता व हुनर को सराहा

    September 8, 2026

    हथियार छोड़ अपनाया हुनर,पुनर्वास नीति से बदली रानू राम की जिंदगी

    September 8, 2026

    दंतेवाड़ा में सौर ऊर्जा ने बदली तस्वीर: शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, 3 किलोवाट रूफटॉप प्लांट से हर महीने बचत

    September 8, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.