publicuwatch24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में 7 सितंबर को रायपुर में प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम (साइंस कॉलेज परिसर) में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे, वहीं अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे. सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय होंगे।
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का सम्मान करने के साथ-साथ संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना, समाज के प्रबुद्ध वर्ग और संगठन के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, श्यामबिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े एवं टंकराम वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भाजपा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के उन प्रबुद्धजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, व्यवसाय, सामाजिक सेवा, कृषि, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में समाज और प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सिन्हा ने बताया कि सम्मेलन में रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों से भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रण, अतिथि समन्वय, बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था, स्वागत, यातायात एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के रायपुर संभाग प्रभारी चुन्नीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष देवदत्त साहू, प्रदेश, रायपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश कश्यप, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्रवण यदु मौजूद रहे।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन प्रवेश द्वार, स्विमिंग पूल, नालंदा परिसर और नगर पालिका भवन के कार्यों का किया निरीक्षण
- पौधरोपण, बांस शिल्प, वनोपज और हर्बल उत्पादों के जरिए दिखी वन संरक्षण और रोजगार की तस्वीर
- राज्योत्सव में परिवहन विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, मौके पर ही बन रहे निःशुल्क बस पास
- शहरी स्वच्छता और बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी मजबूती : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का 3 नवंबर को भव्य समापन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
- श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ओड़गी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
- वरिष्ठ नेता स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- बीजापुर में राज्योत्सव की भव्य तैयारियां पूरी, आज मिनी स्टेडियम में सजेगा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का मंच
Tuesday, November 3
