publicuwatch24.-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जहरीले सांप के डसने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम अटंग की है। बताया जा रहा है कि गिरिराज सिंह रात में अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान साइलेंट किलर कहे जाने वाले कॉमन करैत सांप ने उसे दो बार डस लिया।
सांप ने पहले कान, फिर हाथ पर डसा
जानकारी के अनुसार, रात में सोने के दौरान करैत सांप ने गिरिराज को पहले कान पर डसा। इसके बाद सांप ने उसके हाथ पर भी डस लिया। सांप के डसने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी।
घटना के बाद परिजनों ने मौके पर ही सांप को मार दिया। इसके बाद वे आनन-फानन में गिरिराज को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
इलाज के दौरान बच्चे ने तोड़ा दम
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने के लिए उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान ही गिरिराज ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Trending
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Wednesday, November 11
