publicuwatch24.-सुकमा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 02 सितंबर बुधवार को सुकमा नगरपालिका के सभी वार्डों एवं सुकमा ब्लॉक के सभी ग्रामों में मेगा आयुष्मान कैंप आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशानुसार आयोजित विशेष अभियान के तहत नागरिकों को योजना की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। कैंप का आयोजन सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग सुविधानुसार इसका लाभ उठा सकें।
अभियान के माध्यम से पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार संबंधी लाभों की जानकारी दी जाएगी। योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य उपचार की सुविधा मिलती है। आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में महत्वपूर्ण दस्तावेज है, ऐसे में जिन पात्र नागरिकों का अभी तक कार्ड नहीं बना है, वे इस विशेष अभियान में अपना कार्ड अवश्य बनवाएं।
जिला प्रशासन ने सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपने नजदीकी कैंप स्थल पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। आधार कार्ड एवं राशन कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। मेगा आयुष्मान कैंप के जरिए शासन की स्वास्थ्य सुरक्षा योजना को अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित न रहे।
Trending
- 42 लीटर के फ्यूल टैंक में भर दिया 48 लीटर पेट्रोल! बिल देखकर कार चालक के उड़े होश, पेट्रोल पंप पर मचा बवाल
- पिरदा की जमीन पर RDA की कॉलोनी नहीं बनेगी, ग्रामीणों की आपत्ति के बाद सरकार ने बदला रुख
- छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में मिले संक्रमित; स्वाइन फ्लू के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
- राज्यपाल डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत
- धमतरी में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान, युवाओं ने लिया नशामुक्ति और पोषण का संकल्प
- सुकमा विकासखंड में 2 सितंबर को मेगा आयुष्मान कैंप, शहर के सभी वार्डों और ब्लॉक के हर गांव में बनेगा आयुष्मान कार्ड
- नियम विरुद्ध व्यापार पर उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं पर कार्रवाई,- 94 उर्वरक विक्रय केंद्रों और 21 पौध संरक्षण औषधि केंद्रों का किया गया निरीक्षण
- जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन, 4500 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
Wednesday, September 2