publicuwatch24.-बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। जिले के ग्राम रावन निवासी शोभित राम वर्मा के लिए भी सीएम हेल्पलाइन उनकी समस्या के समाधान का जरिया बनी।
पेशे से टेलर का काम करने वाले शोभित राम वर्मा को गांव के एक व्यक्ति से सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने हेल्पलाइन पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज कराई और समस्या के निराकरण के लिए आवेदन किया। उनकी शिकायत पर संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें समाज कल्याण विभाग के माध्यम से बैटरी चलित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।
समस्या का शीघ्र समाधान होने और बैटरी चलित ट्राइसाइकिल मिलने पर शोभित राम वर्मा काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान हुआ, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आत्मीयता से “विष्णु भैया” कहते हुए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का सशक्त माध्यम बन रही है।
Trending
- स्वच्छता अभियान की निरंतर निगरानी – कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 04 स्थित मणिकंचन केंद्र का किया निरीक्षण
- नवरात्रि-दशहरा और गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट, चांपा में दो संभावित आयोजन स्थलों का निरीक्षण
- सीएम हेल्पलाइन बनी नेहा की मददगार, शिकायत दर्ज होते ही आसान हुआ विवाह पंजीयन का रास्ता
- तीन दिव्यांगजनों की राह हुई आसान, मिली ट्राईसिकल बोले ‘धन्यवाद विष्णु भैया’ कलेक्टर ने प्रदान की ट्राईसिकल, स्वावलंबन की ओर बढ़े कदम
- मोर गांव मोर पानी अभियान से दुर्ग में महिलाओं ने श्रमदान से बनाए 3360 सोख्ता गड्ढे
- सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा: चलने-फिरने में असमर्थ शोभित को मिली बैटरी चलित ट्राइसाइकिल
- पलायन से स्वरोजगार तक पहुंची लता साहू, अब सालाना 2 से 2.50 लाख रुपए की आय
- जानकी बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, तीन एकड़ जमीन से 40 लाख रूपए का कृषि उद्यम
Tuesday, September 1
