publicuwatch24.-मोहला। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में सफल उम्मीदवारों के लिए सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक एवं अग्निवीर महिला सेना पुलिस पदों की भर्ती रैली इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मध्यप्रदेश) में आयोजित की जाएगी। सिपाही फार्मा एवं तकनीकी नर्सिंग सहायक के लिए 12 अक्टूबर 2026 को प्रातः 3 बजे तथा अग्निवीर महिला सेना पुलिस के लिए 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 5 बजे रिपोर्टिंग निर्धारित है।
योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र Join Indian Army वेबसाइट एवं ई-मेल पर भेजे जा चुके हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड, आवश्यक दस्तावेज एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल साथ लेकर उपस्थित हों। भर्ती संबंधी जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल https://whatsapp.com/channel/0029VbDYBf65yD7ybzaLN3F से जुड़ सकते हैं अथवा 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं योग्यता आधारित है, इसलिए उम्मीदवार दलालों से सावधान रहें।
Trending
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Wednesday, November 11
