Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 31, 2026

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 31, 2026

    TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री साय

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री साय
    • मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता
    • महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा- धन्यवाद
    • प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात
    • विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत
    • जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 31
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      August 31, 2026

      नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      August 31, 2026

      TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री साय

      August 31, 2026

      मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

      August 31, 2026

      प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात

      August 31, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » तबादले के बाद मुंगेली में PRO का पद खाली, पत्रकारों ने डिप्टी CM अरुण साव से सुजीत सिंह को यथावत रखने की मांग
    बिलासपुर

    तबादले के बाद मुंगेली में PRO का पद खाली, पत्रकारों ने डिप्टी CM अरुण साव से सुजीत सिंह को यथावत रखने की मांग

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 27, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-मुंगेली। मुंगेली के सहायक संचालक जनसंपर्क सुजीत कुमार सिंह के स्थानांतरण के बाद उन्हें मुंगेली में ही यथावत रखने की मांग तेज हो गई है। जनसंपर्क विभाग द्वारा हाल ही में किए गए स्थानांतरण के तहत सुजीत सिंह का तबादला मुंगेली से रायगढ़ कर दिया गया है। उनके स्थान पर मुंगेली में फिलहाल किसी नए जनसंपर्क अधिकारी की पदस्थापना नहीं की गई है। ऐसे में स्थानीय पत्रकारों ने इस स्थानांतरण को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर सुजीत सिंह को मुंगेली में ही यथावत रखने की मांग की है।
    पत्रकारों का कहना है कि मुंगेली में जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर सुजीत सिंह के कार्यकाल में जिला प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बना हुआ था। शासन की योजनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों और जिला स्तर पर होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने में भी व्यवस्था सुचारू रही। ऐसे में उनके तबादले के बाद तत्काल किसी वैकल्पिक अधिकारी की पदस्थापना नहीं होने से यह व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
    पत्रकारों ने सीधे डिप्टी CM के सामने रखी मांग
    सुजीत सिंह के स्थानांतरण के बाद मुंगेली के पत्रकारों ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। पत्रकारों ने उनसे मांग की कि मुंगेली में फिलहाल जनसंपर्क अधिकारी का पद खाली है, इसलिए सुजीत कुमार सिंह को रायगढ़ स्थानांतरित करने के बजाय मुंगेली में ही यथावत रखा जाए।पत्रकारों ने यह भी बताया कि सुजीत सिंह के कार्यकाल में प्रशासन और पत्रकारों के बीच संवाद और समन्वय बेहतर रहा। जिले में शासन की योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं समय पर मीडिया को उपलब्ध होती रही हैं। पत्रकारों का मानना है कि ऐसे अधिकारी को अचानक दूसरे जिले में भेजे जाने से मुंगेली की जनसंपर्क व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। हालांकि डिप्टी सीएम ने जनसंपर्क आयुक्त से इस मसले पर चर्चा कर पत्रकारों की मांग पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
    तबादले के बाद मुंगेली में PRO का पद खाली
    जनसंपर्क विभाग के 19 अगस्त 2026 के स्थानांतरण आदेश के अनुसार सुजीत कुमार सिंह का स्थानांतरण जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली से जिला जनसंपर्क कार्यालय रायगढ़ किया गया है। विभाग ने एक साथ बड़ी संख्या में जनसंपर्क अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में मुंगेली के सुजीत सिंह को रायगढ़ भेजा गया है।लेकिन सुजीत सिंह के स्थानांतरण के बाद मुंगेली में किसी नए जनसंपर्क अधिकारी की पदस्थापना नहीं की गई। यही वजह है कि पत्रकारों की मांग अब और महत्वपूर्ण हो गई है कि जब मुंगेली में अधिकारी की जरूरत है और फिलहाल पद खाली है, तो सुजीत सिंह को यथावत रखकर व्यवस्था को जारी रखा जाए।
    शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी असर की चिंता
    मुंगेली में जनसंपर्क अधिकारी का पद केवल मीडिया को प्रेस विज्ञप्तियां उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। शासन की योजनाओं, मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं, जिला प्रशासन के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में जनसंपर्क विभाग महत्वपूर्ण कड़ी है।ऐसे में अधिकारी के स्थानांतरण के बाद वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और प्रशासनिक गतिविधियों की मीडिया कवरेज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पत्रकारों का कहना है कि यदि किसी अनुभवी अधिकारी की सेवाएं मुंगेली में जारी रहती हैं तो शासन और प्रशासन की योजनाओं को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
    मुंगेली के राजनीतिक महत्व को देखते हुए अहम मांग
    मुंगेली जिला राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और द्वय विधायक पुन्नूलाल मोहले, धरम लाल कौशिक सहित कई प्रमुख नेताओं का क्षेत्र मुंगेली से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रभावी जनसंपर्क व्यवस्था को जरूरी माना जा रहा है। इसी वजह से पत्रकारों ने डिप्टी CM अरुण साव के सामने सुजीत सिंह को मुंगेली में ही यथावत रखने की मांग को प्रमुखता से रखा है।
    अब शासन के निर्णय का इंतजार
    फिलहाल सुजीत कुमार सिंह का स्थानांतरण रायगढ़ किया जा चुका है, लेकिन मुंगेली में नए जनसंपर्क अधिकारी की पदस्थापना नहीं हुई है। ऐसे में पत्रकारों की मांग है कि स्थानांतरण आदेश पर पुनर्विचार करते हुए सुजीत सिंह को मुंगेली में ही यथावत रखा जाए।अब देखना होगा कि शासन पत्रकारों की इस मांग पर क्या निर्णय लेता है। सुजीत सिंह को मुंगेली में यथावत रखा जाता है या उनकी जगह किसी नए अधिकारी की पदस्थापना की जाती है, इस पर अब जिले के पत्रकारों और प्रशासनिक हलकों की नजर बनी हुई है।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत

    August 31, 2026

    अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादीशुदा बेटियों के हक में सुनाया निर्णय

    August 26, 2026

    दिशा समिति में विकास योजनाओं की समीक्षा, समय-सीमा और गुणवत्ता पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जोर

    August 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    रायपुर

    हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    By Publicuwatch AutherAugust 31, 20262

    हिंसा और नक्सलवाद का महिमामंडन करने वाली मानसिकता भी समाज के लिए घातक : मुख्यमंत्री…

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 31, 2026

    TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री साय

    August 31, 2026

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

    August 31, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 31, 2026

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 31, 2026

    TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री साय

    August 31, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.