publicuwatch24.-रायपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों को राखी बांधने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जेल प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 28 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक केवल बहनों को ही बंदियों से मिलने और राखी बांधने के लिए जेल के भीतर प्रवेश की अनुमति होगी। मुलाकात के लिए आने वाली बहनों के पास वैध पहचान पत्र होना आवश्यक है। गहन जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। सुरक्षा कारणों से एक बंदी से मिलने और राखी बांधने के लिए अधिकतम 3 बहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बहनों को प्रति बंदी केवल 100 ग्राम मिठाई ले जाने की छूट होगी, जिसकी पहले जांच की जाएगी। मिठाई के अलावा अन्य कोई भी खाद्य पदार्थ पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
मोबाइल, पर्स, नकदी और किसी भी प्रकार का कीमती सामान जेल के भीतर ले जाना सख्त मना है। जेल परिसर में इन्हें जमा कराने की कोई व्यवस्था नहीं होगी, इसलिए परिजनों को सलाह दी गई है कि वे ये सामान साथ न लाएं। सुरक्षा के दृष्टिगत जेल प्रवेश से पहले महिला कर्मचारियों द्वारा तीन स्तरों पर तलाशी ली जा सकती है। केंद्रीय जेल अधीक्षक ने सभी परिजनों से व्यवस्था बनाए रखने और तलाशी प्रक्रिया में जेल प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
Trending
- रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 34 में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास
- महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- पिकअप की जोरदार टक्कर से इनोवा क्षतिग्रस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप बाल-बाल बचे
- केंद्रीय जेल रायपुर: बंदियों की कलाई पर सजेगा राखी का धागा, होगी तीन स्तरों पर जांच
- आज जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शाम को रायपुर लौटेंगे
- किसानों के हित में सख्त कदम, अनियमित कीटनाशक विक्रेताओं पर कार्रवाई
- नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, फंसे नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी
- विशेष लेख : महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण ने पकड़ी नई रफ्तार
Thursday, August 27
