publicuwatch24.-रायपुर। कांकेर के नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम पुरियारा की श्रीमती कविता निषाद के लिए पहले घर के रोजमर्रा के कामों के साथ पानी की व्यवस्था करना भी एक बड़ी चुनौती थी। गांव में उनके घर से दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। इसमें समय और मेहनत दोनों लगते थे।
जल जीवन मिशन के तहत जब उनके घर तक नल कनेक्शन पहुंचा और नियमित पेयजल मिलने लगा, तो उनकी वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो गई। अब उन्हें पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। घर पर ही नियमित रूप से पानी उपलब्ध होने से उनका दैनिक जीवन आसान हुआ है।
श्रीमती कविता निषाद खुशी से बताती हैं कि पहले पीने के पानी के लिए दूर हैंडपंप जाना पड़ता था। अब जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंच रहा हैं। हमारे घर में नियमित पानी आ रहा है। हमारी यहां बड़ी परेशानी दूर हो गई। इसके लिए मैं हमारे मुख्यमंत्री “विष्णु भैया” को दिल से धन्यवाद देती हूं।
Trending
- ‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं निरा राजवाड़े
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की किश्त मिलने से बहनों के चेहरे पर खिली खुशी, मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या को दिया धन्यवाद
- विष्णु भैया की ‘महतारी वंदन’-तीज-त्योहार की खुशियों संग बच्चों के भविष्य को मिल रही उड़ान
- डिजिटल क्रांति की ओर नारायणपुर का कृषि क्षेत्र-176 गांवों में 55 हजार से अधिक खसरों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे
- जल जीवन मिशन से बदली कटंगी की तस्वीर- 100 किलोलीटर जलागार और पाइपलाइन नेटवर्क से 436 परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन
- घर में नल से पानी की सुविधा, महिलाएं बोलीं धन्यवाद “विष्णु भैया”
- बलरामपुर – रामानुजगंज जिले के ग्राम कर्रा की पावन धरा पर श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- ‘स्कूल केईन्ता’ अभियान से नारायणपुर के दुर्गम गांवों तक पहुंची शिक्षा
Wednesday, August 26
