Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- राजेश अग्रवाल

    August 26, 2026

    वनवासियों का हित और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप

    August 26, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने किया पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- राजेश अग्रवाल
    • वनवासियों का हित और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
    • मंत्री रामविचार नेताम ने किया पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसें
    • जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिया सादगी और संस्कृति से जुड़ाव का संदेश
    • जाति जनगणना पर पीएम मोदी को पत्र लिखे जाने पर सांसद संतोष पांडेय का सवाल, कहा- राहुल गांधी पहले बताएं कि वे किस जाति के हैं?
    • फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में BJP के दो नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल को 6 साल के लिए किया निष्कासित
    • आदिवासी कांग्रेस की बैठक में विक्रांत भूरिया के शामिल होने पर अजय चंद्राकर का तंज, कहा- मप्र की राजनीति में बनाएं अपनी पहचान, छग में बहुत हैं आदिवासी नेता…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- राजेश अग्रवाल

      August 26, 2026

      वनवासियों का हित और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप

      August 26, 2026

      ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसें

      August 26, 2026

      जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिया सादगी और संस्कृति से जुड़ाव का संदेश

      August 26, 2026

      जाति जनगणना पर पीएम मोदी को पत्र लिखे जाने पर सांसद संतोष पांडेय का सवाल, कहा- राहुल गांधी पहले बताएं कि वे किस जाति के हैं?

      August 26, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मंत्री रामविचार नेताम ने किया पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण
    छत्तीसगढ

    मंत्री रामविचार नेताम ने किया पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 26, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    चबूतरे पर बैठकर छात्राओं से की आत्मीय चर्चा, स्वास्थ्य, पढ़ाई, करियर और छात्रावास की व्यवस्थाओं की ली जानकारी
    छात्राओं की सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    publicuwatch24.-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने महासमुंद जिला में आदिवासी छात्रावासों और कन्या आश्रमों का औचक निरीक्षण किया है। उन्होंने छात्रावास परिसरों में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की जाँच की। मंत्री श्री नेताम ने आज शाम महासमुंद स्थित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री ने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्राओं से सीधे संवाद किया और उनके स्वास्थ्य, पढ़ाई, करियर, रहन-सहन तथा छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा भी मौजूद थे।
    निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री नेताम ने छात्रावास प्रांगण में चबूतरे पर बैठकर छात्राओं के साथ आत्मीय चर्चा की। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, विषयों, परीक्षा की तैयारी, भविष्य में क्या बनना चाहती हैं और करियर को लेकर उनकी योजनाओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। छात्राएं अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ें तथा उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का बेहतर उपयोग करें।
    स्वास्थ्य और रहन-सहन की ली जानकारी
    मंत्री नेताम ने छात्राओं से उनके स्वास्थ्य के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण होता है या नहीं, किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उपचार की व्यवस्था कैसी है तथा भोजन की गुणवत्ता और समय पर भोजन मिलने की स्थिति क्या है। उन्होंने छात्रावास की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, अध्ययन कक्ष, बिजली, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावास में स्वच्छता और साफ-सफाई की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए।
    छात्राओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश
    मंत्री नेताम ने अधिकारियों से कहा कि छात्रावास केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि छात्राओं के अध्ययन और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसलिए यहां ऐसा वातावरण तैयार किया जाए, जहां छात्राएं सुरक्षित महसूस करते हुए मन लगाकर पढ़ाई कर सकें। उन्होंने छात्राओं से भी कहा कि छात्रावास से संबंधित किसी भी समस्या अथवा आवश्यकता को अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष खुलकर रखें। उन्होंने अधिकारियों को छात्रावास की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने तथा छात्राओं से समय-समय पर संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए। साथ ही छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और करियर संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
    निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री नेताम ने छात्रावास की व्यवस्थाओं और छात्राओं से बातचीत के बाद संतोष व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं के उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त खंड प्रभारी तथा छात्रावास अधीक्षक सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में BJP के दो नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल को 6 साल के लिए किया निष्कासित

    August 26, 2026

    महतारी वंदन योजना से रक्षाबंधन से पहले दीपलक्ष्मी के खाते में पहुंची सहायता राशि, पर्व की खुशियां हुईं दोगुनी

    August 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

    August 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202027
    Don't Miss
    रायपुर

    कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- राजेश अग्रवाल

    By Publicuwatch AutherAugust 26, 20260

    सुर, लय और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच ‘पावस प्रसंग’ का भव्य समापन, मुक्ताकाशी…

    वनवासियों का हित और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप

    August 26, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने किया पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण

    August 26, 2026

    ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसें

    August 26, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- राजेश अग्रवाल

    August 26, 2026

    वनवासियों का हित और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप

    August 26, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने किया पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण

    August 26, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.