publicuwatch24.-रायपुर। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को हर माह मिलने वाली एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता उनके लिए संबल बन रही है। खरवत चेरवापारा, जिला कोरिया निवासी श्रीमती रवाना परवीन को भी योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है।
रक्षाबंधन से पहले खाते में एक हजार रुपए की राशि पहुंचने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व से पहले मिली यह राशि उनके लिए काफी मददगार होगी और इससे वे राखी के त्योहार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी।
श्रीमती रवाना परवीन ने कहा, श्मुख्यमंत्री हमारे बड़े भैया की भूमिका में हम जैसी महिलाओं के लिए खड़े हैं। रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की एक हजार रुपए की राशि मिलना हमारे लिए खुशी और सहारा दोनों है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जिससे वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं। रक्षाबंधन जैसे पर्व के अवसर पर समय पर मिली राशि ने उनकी खुशी को और बढ़ा दिया है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर सीएम साय का पलटवार, कहा- अपनी कथनी और करनी के कारण खो चुके हैं जनता का विश्वास…
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
- ’सरकारी सेवाओं तक पहुंच हुई आसान, समय और मेहनत की बचत से नागरिकों को मिल रही सहूलियत’
Thursday, November 5
