Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बाल विवाह के खिलाफ सूरजपुर में जागरूकता अभियान तेज, छात्राओं को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय

    August 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में तेज होगी ‘नीली क्रांति’, देश का अग्रणी मत्स्य हब बनाने की तैयारी

    August 20, 2026

    जल जीवन मिशन में धमतरी जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि, छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बाल विवाह के खिलाफ सूरजपुर में जागरूकता अभियान तेज, छात्राओं को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय
    • छत्तीसगढ़ में तेज होगी ‘नीली क्रांति’, देश का अग्रणी मत्स्य हब बनाने की तैयारी
    • जल जीवन मिशन में धमतरी जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि, छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान
    • उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए छात्रावास अधीक्षक दंपत्ति सम्मानित
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • विशेष लेख : शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार
    • श्रम विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स में विकसित हो रही कर्मयोगी भावना, दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • भारतीय हॉकी टीम की पाकिस्तान पर शानदार जीत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      बाल विवाह के खिलाफ सूरजपुर में जागरूकता अभियान तेज, छात्राओं को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय

      August 20, 2026

      छत्तीसगढ़ में तेज होगी ‘नीली क्रांति’, देश का अग्रणी मत्स्य हब बनाने की तैयारी

      August 20, 2026

      उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए छात्रावास अधीक्षक दंपत्ति सम्मानित

      August 20, 2026

      लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

      August 20, 2026

      विशेष लेख : शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार

      August 20, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    रायपुर

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 20, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    विभागीय कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन फील्ड में रहने के दिए निर्देश

    ठेकेदारों के कार्यों की कड़ाई से मॉनिटरिंग कर निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित कराने कहा

    publicuwatch24.-रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने बिलासपुर परिक्षेत्र के विभागीय एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने और सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में आयोजित बैठक में विभागीय अभियंताओं से कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा में पूर्णता विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सड़कों और पुलों के नए प्रस्ताव तैयार करते समय भविष्य की जरूरतों और बढ़ते यातायात को ध्यान में रखने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता  वी.के. भतपहरी और अपर सचिव  एस.एन. श्रीवास्तव भी बैठक में मौजूद थे।
    बंसल ने अधिकारियों को प्रो-एक्टिव होकर काम करने तथा प्राक्कलन से लेकर निविदा की प्रक्रिया तक सभी कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यपालन अभियंताओं को अपने जिले के कलेक्टरों से बेहतर समन्वय रखने को कहा, ताकि निर्माण कार्यों से जुड़े मामलों तथा कार्यस्थलों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो और काम की गति बनी रहे। उन्होंने मैदानी अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन फील्ड में रहकर निर्माण कार्यों की कड़ी मॉनिटरिंग और निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों के कार्यों पर लगातार नजर रखने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सड़कों और भवनों के निर्माण के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता की जांच करने को कहा, ताकि मजबूत और टिकाऊ निर्माण हो सके।
    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने ऐसे नए कार्यों जिनकी निविदा हो चुकी है, उन्हें अक्टूबर तक शुरू करने को कहा। उन्होंने काम शुरू होने के बाद उसकी गति और गुणवत्ता दोनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों और पुलों के रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़कें साफ-सुथरी, सुंदर और व्यवस्थित दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने बरसात में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुलों की तत्काल मरम्मत करने को कहा, ताकि लोगों की आवाजाही बाधित न हो।
    बंसल ने कार्यपालन अभियंताओं और अनुविभागीय अधिकारियों को एसडीएम से मिलकर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए अधिग्रहित भूमि के नामांतरण की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन के नए और पुराने प्रकरणों के नामांतरण की कार्यवाही एक माह में पूर्ण करने को कहा। उन्होंने जमा पद के पूर्ण कार्यों को तत्काल संबंधित विभागों को हैंडओवर करने को कहा।
    विभागीय सचिव ने बैठक में विश्रामगृहों और सर्किट-हाउसों के संचालन एवं रखरखाव की भी जानकारी ली। उन्होंने विभाग के भवनों में बेहतर साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के साथ ही पूरे परिसर को व्यवस्थित रखने को कहा। लोक निर्माण विभाग की उप सचिव सुश्री अंशिका पाण्डेय, छत्तीसगढ़ सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम के अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री शशांक पाण्डेय, बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री आर.के. रात्रे और श्री जी.एस. मंडावी तथा अधीक्षण अभियंता श्री के.पी. संत सहित बिलासपुर परिक्षेत्र के सभी 9 संभागों के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    बाल विवाह के खिलाफ सूरजपुर में जागरूकता अभियान तेज, छात्राओं को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय

    August 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में तेज होगी ‘नीली क्रांति’, देश का अग्रणी मत्स्य हब बनाने की तैयारी

    August 20, 2026

    उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए छात्रावास अधीक्षक दंपत्ति सम्मानित

    August 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201932

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202027
    Don't Miss
    रायपुर

    बाल विवाह के खिलाफ सूरजपुर में जागरूकता अभियान तेज, छात्राओं को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय

    By Publicuwatch AutherAugust 20, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग…

    छत्तीसगढ़ में तेज होगी ‘नीली क्रांति’, देश का अग्रणी मत्स्य हब बनाने की तैयारी

    August 20, 2026

    जल जीवन मिशन में धमतरी जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि, छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान

    August 20, 2026

    उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए छात्रावास अधीक्षक दंपत्ति सम्मानित

    August 20, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    बाल विवाह के खिलाफ सूरजपुर में जागरूकता अभियान तेज, छात्राओं को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय

    August 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में तेज होगी ‘नीली क्रांति’, देश का अग्रणी मत्स्य हब बनाने की तैयारी

    August 20, 2026

    जल जीवन मिशन में धमतरी जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि, छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान

    August 20, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201932
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.