publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और सुशासन की सोच के अनुरूप शासन की जरूरी सेवाएं अब गांवों तक आसानी से पहुंच रही हैं। सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत कुंदनपाल में नए आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। केंद्र शुरू होने से अब ग्रामीणों को आधार संबंधी काम के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं होगी।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में कुंदनपाल में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी।
’एक ही जगह मिलेगी आधार की कई सुविधाएं’
नए आधार सेवा केंद्र में नया आधार कार्ड बनवाने के साथ नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर में संशोधन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा फिंगरप्रिंट और आईरिस जैसे बायोमेट्रिक अपडेट भी कराए जा सकेंगे। गांव में ही यह सुविधा मिलने से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को विशेष राहत मिलेगी। इससे उनका समय और आने-जाने का खर्च भी बचेगा।
’सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में होगी आसानी’
आधार कार्ड आज कई शासकीय योजनाओं और डिजिटल सेवाओं का महत्वपूर्ण आधार है। राशन, आयुष्मान भारत, छात्रवृत्ति और विभिन्न प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार की जानकारी सही और अद्यतन होना जरूरी है। आधार सेवा केंद्र शुरू होने से ग्रामीण अपने आधार में जरूरी सुधार समय पर करा सकेंगे और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में उन्हें सुविधा होगी।
’गांव तक पहुंच रहा डिजिटल सुशासन’
कुंदनपाल में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत यह दर्शाती है कि शासन की प्राथमिकता केवल शहरों तक सुविधाएं पहुंचाना नहीं, बल्कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी जरूरी सेवाएं उनके गांव के पास उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और वन एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में ऐसी पहल ग्रामीणों के जीवन को सरल बनाने के साथ डिजिटल सेवाओं के प्रति विश्वास को भी मजबूत कर रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न
- सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया
- बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम
- डॉ. पंकज शर्मा भारतीय मानक ब्यूरो की एग्रो-टेक्सटाइल्स समिति के अध्यक्ष नियुक्त
- निःशुल्क मक्का बीज और तकनीकी मार्गदर्शन से रमेश रजवाड़े ने 2 एकड़ में शुरू की मक्का की खेती
- विशेष लेख : जलाशय से समृद्धि तक का सफर, 54 केजो ने बदली मछुआ समिति की तस्वीर
- प्रकृति और अध्यात्म का अनूठा संगम
- जरहाभाठा छात्रावास परिसर : पीपीपी मॉडल पर मल्टी स्टोरी भवन के रूप में होगा विकसित मंत्री रामविचार नेताम ने बिलासपुर में योजनाओं की समीक्षा की
Wednesday, August 19
