publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर के कार्यालय प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में माननीय न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा।
समारोह में अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, न्यायमूर्ति आर.पी. शर्मा, पूर्व न्यायाधीश डी.के. तिवारी, ए.के. सामन्त रे, पूर्व सचिव एस.के. तिवारी एवं बिपिन मांझी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लोक आयोग कार्यालय के विधिक सलाहकार अजीत कुमार राजभानू, उपसचिव श्रीमती चित्रलेखा सोनवानी, तकनीकी सलाहकार राकेश पुराम सहित कार्यालय के अधिकारी एवं समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Trending
- रात्रि गश्ती में अवैध सागौन से लदा पिकअप वाहन जब्त
- विश्व हाथी दिवस पर महावत और ‘हाथी मित्र दल’ सम्मानित, ग्रामीणों ने लिया हाथी संरक्षण का संकल्प
- प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
- स्थानीय संसाधन और महिलाओं के कौशल से बन रही आकर्षक राखी, राखी त्यौहार को लेकर तैयार हैं लोकल उत्पाद
- सीएम हेल्पलाइन 1076 से विनीत कुमार सिंह की लंबित डायवर्सन समस्या का हुआ समाधान
- माटी का लाल, समृद्धि की मिसाल- समन्वित खेती अपनाकर नारायणपुर के तिजाराम ने गढ़ी सफलता की नई इबारत
- सावन के तृतीय सोमवार और नागपंचमी पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन
- छत्तीसगढ़ लोक आयोग में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने किया ध्वजारोहण
Monday, August 17
