publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सुकमा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य बच्चों और किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाकर उनके स्वास्थ्य, पोषण और शैक्षणिक विकास को बेहतर बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में सभी छात्राओं को निर्धारित मानकों के अनुसार एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। अधिकारियों ने छात्राओं को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नियमित हाथ धोना, साफ भोजन करना और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना कृमि संक्रमण से बचाव के सबसे प्रभावी उपाय हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, बीएमओ डॉ. दीपेश चंद्राकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा विद्यालय अधीक्षिका सहित स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
93 हजार 884 बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की खुराक देने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत सुकमा जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 93 हजार 884 बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके माध्यम से बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूत आधार प्रदान किया जा रहा है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत चलाया जा रहा यह अभियान प्रदेशभर में बच्चों और किशोरों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Trending
- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश
- महतारी वंदन योजना से शबीना बेगम ने संवारा अपना कारोबार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाए कदम
- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों, योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी
- विकास और पर्यावरण के संतुलन का मिसाल बना भखारा आईटीआई, 31 लाख से संवरा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’, कौशल विकास के साथ महक रही हरियाली
- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सुकमा में स्वास्थ्य अभियान तेज,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की खुराक
- आंगनबाड़ी दीदियों ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजे 2055 रक्षा सूत्र
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
Monday, August 10
