publicuwatch24.-बलौदाबाजार: राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में विभन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके साथ ही हर-घर तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। दोनों कार्यक्रम 9 से 15 अगस्त तक आयोजित होंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कार्यक्रम सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये हैं।
वन्देमातरम 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 9 अगस्त को समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का शुभारम्भ,हर घर तिरंगा जनजागरूकता रैली,10 अगस्त को विद्यालय एवं महाविद्यालय में देश भक्ति गीत,निबंध,चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, 11 अगस्त को विकासखंड मुख्यालयों में युवा एवं महिला समूहों द्वारा तिरंगा यात्रा,12 अगस्त को नगरीय निकायों में वन्देमातरम एवं स्वतंत्रता संग्राम विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन,13 अगस्त को जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा,सांस्कृतिक संध्या , 14 अगस्त को नगरीय निकाय में वन्देमातरम आधारित प्रदर्शन, ऑडियो बूथ देशभक्ति गीत,संध्या मशाल रैली एवं पुलिस बैंड प्रदर्शन एवं 15 अगस्त को जिला मुख्यालय,विकासखंड मुख्यालय,ग्राम पंचायत,स्कूल एवं कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस समारोह,ध्वजा रोहण,राष्ट्रगान पश्चात् वन्देमातरम का सामूहिक गायन,हर घर तिरंगा अभियान का समापन कार्यक्रम का आयोजन होग़ा।
Trending
- कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात, कृषि विकास के लिए मिले 181.99 करोड़ रुपए
- संजू की स्वर्णिम जीत पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने थपथपाई पीठ, कहा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा उनके अनुभव का लाभ
- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलकर नई राह पर बढ़ रहा बस्तर, महिलाओं के हाथों में हुनर और आंखों में आत्मनिर्भरता का विश्वास
- सेवा की कहानी : चिरायु योजना: निःशुल्क उपचार से 12 वर्षीय तरुणा को मिला स्वस्थ जीवन का उपहार
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा
- माटेगहन में आजीविका डबरी ने बदली किसान की तस्वीर, जल संरक्षण के साथ खेती और मत्स्य पालन से बढ़ी आय
- सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान; औषधीय खस की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
Tuesday, September 29
