publicuwatch24.-रायपुर। शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक एवं शासकीय सह-शिक्षा पॉलिटेक्निक, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास, नवाचार, उद्यमिता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विशेष बल दिया।
AI पाठ्यक्रमों की शुरुआत
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि राज्य शासन आगामी शैक्षणिक सत्र से पॉलिटेक्निक संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए प्रयासरत है। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार व्यावहारिक कौशल और नवाचार ही सफलता का आधार हैं। उन्होंने राज्य शासन द्वारा संचालित आई-हब (प्.भ्नइ) और नई औद्योगिक नीति का उल्लेख करते हुए युवाओं से स्टार्टअप व स्वरोजगार के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल संस्थानों के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
कार्यक्रम का आयोजन 01 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नए विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, संस्थागत संस्कृति, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास से परिचित कराना है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय के अतिरिक्त संचालक डॉ. अमिताभ दुबे ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अनुशासन के साथ लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन कन्या पॉलिटेक्निक की प्राचार्य डॉ. वर्षा चौरसिया एवं सह-शिक्षा पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। मंच संचालन श्रीमती ममता देवांगन व श्रीमती तुलजा ज्योति भूआर्य ने किया और अंत में श्रीमती सावित्री रानी ने आभार व्यक्त किया।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर सीएम साय का पलटवार, कहा- अपनी कथनी और करनी के कारण खो चुके हैं जनता का विश्वास…
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
- ’सरकारी सेवाओं तक पहुंच हुई आसान, समय और मेहनत की बचत से नागरिकों को मिल रही सहूलियत’
Friday, November 6
