Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप से बदली ग्रामीणों की बिजली प्रबंधन की तस्वीर

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप से बदली ग्रामीणों की बिजली प्रबंधन की तस्वीर
    • रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
    • मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित
    • महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर की संबल- ग्राम घुठेरा की अनिता योजना से छोटी बचत कर संचालित कर रही मनिहारी एवं सिलाई दुकान
    • चांपा में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर के हर्राटिकरा में किया एक पेड़ माँ के नाम 3.0 अभियान का शुभारंभ
    • एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न
    • बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप से बदली ग्रामीणों की बिजली प्रबंधन की तस्वीर

      August 7, 2026

      रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

      August 7, 2026

      मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

      August 7, 2026

      महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर की संबल- ग्राम घुठेरा की अनिता योजना से छोटी बचत कर संचालित कर रही मनिहारी एवं सिलाई दुकान

      August 7, 2026

      चांपा में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

      August 7, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
    रायपुर

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 7, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    वार्ड 28 पंजरी प्लांट में 33 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन, वार्ड 9 नवागढ़ी में 8 लाख रुपए के शेड का लोकार्पण

    रिंग रोड, नालंदा परिसर, नर्सिंग एवं फिजियोथेरेपी महाविद्यालय सहित शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता

    पंजरी प्लांट में ऑक्सीजोन और ओपन जिम की घोषणा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

    publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के लिए भी लगातार योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता ऐसे विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिले और रायगढ़ आने वाले वर्षों में आधुनिक, सुविधायुक्त एवं व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित हो।
    वित्त मंत्री चौधरी ने वार्ड क्रमांक 28 पंजरी प्लांट में 33 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन एवं शासकीय स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण का भूमिपूजन किया। वहीं वार्ड क्रमांक 9 नवागढ़ी में 8 लाख रुपए की लागत से निर्मित शेड का लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों को सामुदायिक गतिविधियों, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी।
    समग्र विकास के साथ नागरिक सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। विकास का उद्देश्य केवल बड़े निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि ऐसी सुविधाएं विकसित करना है, जिनसे आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।
    मंत्री चौधरी ने कहा कि आने वाले वर्षों में रायगढ़ शहर में 10 ऑक्सीजोन विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार होगा और नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। ऑक्सीजोन के साथ सार्वजनिक स्थलों पर स्वास्थ्य, व्यायाम एवं मनोरंजन से जुड़ी सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया जाएगा।
    रिंग रोड से मजबूत होगी शहर की अधोसंरचना
    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की बढ़ती जरूरतों और यातायात के दबाव को देखते हुए शहर की अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए बड़े प्रोजेक्ट पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 600 करोड़ रुपए की लागत से रिंग रोड के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। रिंग रोड के निर्माण से शहर के यातायात को बेहतर बनाने के साथ ही भविष्य के अधोसंरचना विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
    चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में नालंदा परिसर का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा जिले में नर्सिंग महाविद्यालय एवं फिजियोथेरेपी महाविद्यालय खोलने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
    वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ में प्रयास विद्यालय पहले से संचालित है और आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में संस्थागत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि जिलेवासियों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।
    पंजरी प्लांट में ऑक्सीजोन और ओपन जिम की सौगात
    पंजरी प्लांट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने क्षेत्रवासियों के लिए पर्यावरण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण सौगात की घोषणा की। उन्होंने उपभोक्ता फोरम के पास ऑक्सीजोन विकसित करने तथा ओपन जिम स्थापित करने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के नागरिकों को हरित वातावरण के साथ व्यायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
    इस अवसर पर वित्त मंत्री  चौधरी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि हरित रायगढ़ के निर्माण में जनभागीदारी महत्वपूर्ण है।
    इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति  डिग्रीलाल साहू,  सुरेश गोयल,  पावन अग्रवाल,  आशीष ताम्रकार सहित पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप से बदली ग्रामीणों की बिजली प्रबंधन की तस्वीर

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    August 7, 2026

    महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर की संबल- ग्राम घुठेरा की अनिता योजना से छोटी बचत कर संचालित कर रही मनिहारी एवं सिलाई दुकान

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप से बदली ग्रामीणों की बिजली प्रबंधन की तस्वीर

    By Publicuwatch AutherAugust 7, 20260

    रोजाना खपत की जानकारी से आधा हुआ बिजली बिल, ग्राम ओरमा के ग्रामीणों ने साझा…

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    August 7, 2026

    महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर की संबल- ग्राम घुठेरा की अनिता योजना से छोटी बचत कर संचालित कर रही मनिहारी एवं सिलाई दुकान

    August 7, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप से बदली ग्रामीणों की बिजली प्रबंधन की तस्वीर

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    August 7, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.