publicuwatch24.-बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मलेरिया का कहर जारी है. कोटा क्षेत्र के औरापानी गांव निवासी 37 वर्षीय रेखा बैगा ने इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना ने क्षेत्र में मलेरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक, जांच में महिला रेखा बैगा की पुष्टि के बाद उसे गनियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया था. इसके बाद हालक गंभीर होने पर सिम्स रेफर किया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
एक और नया मरीज मिला
गुरुवार को लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में भी मलेरिया का एक नया मरीज सामने आया. कोटा क्षेत्र में लगातार मलेरिया के मामले मिलने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में कैंप लगाकर जांच और उपचार में जुटी हैं, लेकिन बैगा महिला की मलेरिया से हुई मौत ने विभाग की तैयारियों और रोकथाम के प्रयासों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
कांकेर में 2 छात्रों की मौत
बता दें कि कांकेर में भी मलेरिया का कहर सामने आया था. तबीयत बिगड़ने के बाद 9 वर्षीय करीना विश्वकर्मा और 9 वर्षीय छात्र सुभाष कुमेटी की मौत हो गई थी. अब बिलासपुर के कोटा क्षेत्र की रहने वाली आदिवासी महिला की मलेरिया से मौत हुई है.
Trending
- ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान
- नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी
- 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम, 18 से 21 अगस्त तक जुटेंगे प्रदेशभर के खिलाड़ी
- जरा तो तरस खाइए… गंदा पानी पीने को मजबूर हैं 35 बैगा परिवार, मौत हुई तो कौन जिम्मेदार?
- ST समुदाय रहेगा UCC से बाहर : गृहमंत्री विजय शर्मा
- वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, बलौदाबाजार वनमंडल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- जल संरक्षण से बदला जीवन: धमतरी के भोथापारा में आजीविका डबरी बनी आर्थिक स्वावलंबन का नया आधार आजीविका डबरी का बहुउद्देशीय उपयोग
- मलेरिया का कहर, सिम्स में बैगा महिला की मौत
Friday, August 7
