publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को घर के नजदीक सरल, सुगम और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु पहल लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसका लाभ दंतेवाड़ा जिले की निवासी श्रीमती धिन्नो कडि़यामी को भी मिला। आधार कार्ड में नाम गलत दर्ज होने के कारण उन्हें लंबे समय से शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में परेशानी हो रही थी। महतारी वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं की राशि भी उन्हें नहीं मिल पा रही थी। आधार में नाम सुधार कराने के लिए पहले राजपत्र (नेम चेंज) में नाम प्रकाशित कराना आवश्यक था, जिसके लिए दस्तावेज जमा करने राजनांदगांव तक जाना पड़ता था। यह प्रक्रिया समय, धन और श्रम की दृष्टि से काफी कठिन थी।
अब सेवा सेतु के माध्यम से यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध होने से उन्होंने आवश्यक दस्तावेज जमा कर राजपत्र में नाम संशोधन की प्रक्रिया शुरू कराई। ऑनलाइन माध्यम से राजपत्र में नाम प्रकाशित होने की प्रक्रिया आगे बढ़ी, जिससे आधार कार्ड में नाम सुधार का रास्ता भी आसान हो गया है। श्रीमती धिन्नो कडि़यामी ने बताया कि सेवा सेतु के कारण उन्हें अनावश्यक दौड़-भाग से राहत मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी और समय बचाने वाली साबित हो रही है।
Trending
- बिलासपुर के खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की गीता यादव और मधु सिदार का चयन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी शुभकामनाएं
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई
- विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा
- जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर
- छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम
- सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी,एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि,SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़
Thursday, August 6
