publicuwatch24.-राजनांदगांव। डोंगरगढ़ में लगातार बढ़ते आपराधिक घटनाक्रम को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने थाना के प्रभार में बदलाव किया है। डोंगरगढ़ टीआई भूषण चंद्राकर को लाइन अटैच कर दिया गया है। उनके अलावा डोंगरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक अशोक कुमार यादव और किशन कुमार चंद्रा को भी लाइन भेजा गया है। डोंगरगढ़ थाने का प्रभार प्रशिक्षु डीएसपी सुमन जायसवाल को सौंपा गया है। जो हाल ही में प्रशिक्षण के बाद वापस लौटी है। एसपी शर्मा ने बोरतलाव थाने के प्रभार में भी बदलाव किया है। निरीक्षक हरीनाथ रावत को बोरतलाव थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक द्वारिका मंडावी को अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह आरक्षक मुकेश टांड़े, हीरालाल यादव और मनोज दीवान को डोंगरगढ़ थाने में पदस्थ किया गया है।
Trending
- बिलासपुर के खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की गीता यादव और मधु सिदार का चयन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी शुभकामनाएं
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई
- विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा
- जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर
- छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम
- सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी,एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि,SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़
Thursday, August 6
