publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम, कला केंद्र एवं रायपुर डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट संस्कृति के संयुक्त तत्वावधान में “तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देशभक्ति, नारी शक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान एवं महापौर मीनल चौबे की बजट की घोषणा *अपराजिता महिला आत्मरक्षा अभियान* की भावना को समर्पित रहेगा। आयोजन दिनांक 8 अगस्त से 11अगस्त 2026 तक होगा. इस सम्बन्ध में रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य रायपुर शहर की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक भव्य मंच प्रदान करना तथा कला, संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है। विद्यार्थी, गृहिणी, युवा, वरिष्ठ नागरिक, पेशेवर एवं सभी कला प्रेमी इसमें भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिताओं में एकल एवं समूह गायन, एकल एवं समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, कविता पाठ (ओपन माइक), वाद्य संगीत एवं बैंड प्रस्तुति शामिल हैं। प्रस्तुतियां देशभक्ति, भक्ति एवं शास्त्रीय/अर्धशास्त्रीय विषयों पर आधारित होंगी। ऑडिशन 10 एवं 11 अगस्त 2026 को टाउन हॉल, घड़ी चौक, रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को 14 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य फिनाले में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विशिष्ट अतिथियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों के समक्ष अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।
*सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा तथा विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।* *पंजीयन शुल्क:* – एकल – ₹249 – युगल – ₹349 – समूह (6 सदस्य तक) – ₹599 – अतिरिक्त सदस्य – ₹99 प्रति व्यक्ति पंजीयन एवं जानकारी हेतु संपर्क करें: 📞 9109029034, 9669039034 व्हाट्सएप: 9109029034
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर सीएम साय का पलटवार, कहा- अपनी कथनी और करनी के कारण खो चुके हैं जनता का विश्वास…
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
- ’सरकारी सेवाओं तक पहुंच हुई आसान, समय और मेहनत की बचत से नागरिकों को मिल रही सहूलियत’
Friday, November 6
