publicuwatch24.-रायपुर: पूज्य सिविल लाइंस, सिंधी पंचायत द्वारा, पुराना पंचशील नगर, सिविल लाइंस में दीपक मस्के, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड,एवं संरक्षक कन्हैयालाल छूगानी के आथित्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संकल्प लिया गया।भौगोलिक संदर्भ इस अवसर पर माननीय दीपक मस्के जी ने पौधारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।
पंचायत अध्यक्ष-संजय जयसिंग एवं महासचिव- मोहन वर्ल्याणी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समाज के प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में विशेष रूप से संरक्षक: गोपीचंद खत्री, कन्हैयालाल छुगानी, अमर गिदवानी, अध्यक्ष: संजय जैसिंघ, महासचिव: मोहन वर्ल्यानी ,जय आर्य, दीपक खेमानी,आनंद टेकवानी,मधु आर्तवानी,लक्ष्मी छुगानी, सुशील दरीरा,विशाल नारंग नरेश पिंजानी,रम्मी पारवानी, राजेश गिदवानी, हीरानंद दुल्हानी, लक्ष्मण नजरानी, संजय आहूजा, रॉकी छूगानी, नवीन जादवानी, धनेश मथानी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जतिन नचरानी ने प्रदान की।
