publicuwatch24.-जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो आरोपियों ने लिफ्ट लेकर लूट के इरादे से चौकीदार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेश सूर्यबंशी के रूप में हुई है, जो कि खोखरा गांव का रहने वाला था और पेशे से चौकीदार था। रविवार रात 10 बजे बाइक सवार राजेश से जांजगीर बड़े नहर पुल के पास दो नाबालिग आरोपियों ने लिफ्ट मांगी और फिर कुछ दूर आगे जाने के बाद उससे पैसों की मांग की।
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
राजेश ने जब पैसे नहीं दिए, तो आरोपियों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बाइक छोड़कर भाग रहे राजेश को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने रात में ही आरोपियों को धर दबोचा। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।
Trending
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ में निकला भव्य तिरंगा फ्लैग मार्च वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बाइक राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- तिरंगा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का कराता है स्मरण : मुख्यमंत्री साय
- स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक’-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- कलेक्टर ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- भारी बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 500 मीटर के विशाल तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
- स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयालदास बघेल करेंगे ध्वजारोहण
Saturday, August 15
