publicuwatch24.-बलौदाबाजार। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आज पूरे प्रदेशभर के पटवारी एक दिवसीय हड़ताल पर बैठे हैं। बलौदाबाजार भाटापारा जिले के पटवारी भी अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान में प्रदर्शन कर शासन से राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति व परीक्षा के माध्यम से 50-50 प्रतिशत स्थान देने, साथ ही वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे।
पटवारी संघ के सदस्यों ने बताया कि प्रदेश में राजस्व निरीक्षकों की बहुत कमी है। हमारी मांग है कि वरिष्ठता एवं विभागीय परीक्षा के आधार पर हमें प्राथमिकता दी जाए। सन 2013 के बाद से आज तक प्रमोशन नहीं हुआ है। साथ ही वेतन में विसंगति है, जिसे दूर किया जाए। आज हमने एक दिवसीय प्रदर्शन के माध्यम से शासन का ध्यान आकृष्ट किया है। मांग पूरी नहीं होती है तो प्रांत स्तर पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
Trending
- कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात, कृषि विकास के लिए मिले 181.99 करोड़ रुपए
- संजू की स्वर्णिम जीत पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने थपथपाई पीठ, कहा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा उनके अनुभव का लाभ
- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलकर नई राह पर बढ़ रहा बस्तर, महिलाओं के हाथों में हुनर और आंखों में आत्मनिर्भरता का विश्वास
- सेवा की कहानी : चिरायु योजना: निःशुल्क उपचार से 12 वर्षीय तरुणा को मिला स्वस्थ जीवन का उपहार
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा
- माटेगहन में आजीविका डबरी ने बदली किसान की तस्वीर, जल संरक्षण के साथ खेती और मत्स्य पालन से बढ़ी आय
- सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान; औषधीय खस की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
Wednesday, September 30
