publicuwatch24.-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। यह घटना बसदेई थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक पर हुई है।
दरअसल, शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बसदेई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में और गुमशुदा लोगों की सूचियों के आधार पर शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि युवक की जबलपुर जाने वाली ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच कर रही है। शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भारी बारिश : सीएम साय ने सभी कलेक्टरों से कहा – अलर्ट रहें, आम जनता को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी
- वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम: CM साय बोले- बच्चों के कंधों पर टिका है देश का भविष्य
- केंद्रीय जेल में बंदी से बातचीत का वीडियो वायरल, मोबाइल अंदर पहुंचने के दावे की जांच जरूरी
- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल
- मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग : निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े, पुलिस से हुई झूमाझटकी
- साय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक 30 सितम्बर को, महानदी भवन में जुटेंगे तमाम मंत्री…
- जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य : प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन
- सेवा संकल्प अभियान: खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
Friday, September 25
