Publicuwatch24.com-गरियाबंद। देवभोग विकासखण्ड के ग्राम करचिया के प्रगतिशील किसान श्री कंदर्प नायक ने आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाकर खेती में नई सफलता हासिल की है। पहले वे पारंपरिक रूप से धान की खेती करते थे, जिसमें लागत अधिक और आय कम होने के कारण परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की शिक्षा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लगभग 12 वर्ष पूर्व उद्यानिकी विभाग के संपर्क में आने के बाद उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग तथा ग्राफ्टेड बैंगन की खेती शुरू की।
आधुनिक तकनीकों के उपयोग से पानी की बचत हुई, पौधों में रोग कम लगे तथा उत्पादन में काफी वृद्धि हुई। इससे खेती की लागत घटी और आय में कई गुना बढ़ोतरी हुई। वर्तमान में श्री नायक 1 एकड़ क्षेत्र में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग द्वारा समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन मिलने से उन्हें खेती में लगातार बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। उद्यानिकी खेती अपनाकर और अधिक लाभ प्राप्त कर वे अपने बच्चे को आईसीएआर, नई दिल्ली में उच्च शिक्षा दिला रहे हैं।
Trending
- कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात, कृषि विकास के लिए मिले 181.99 करोड़ रुपए
- संजू की स्वर्णिम जीत पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने थपथपाई पीठ, कहा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा उनके अनुभव का लाभ
- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलकर नई राह पर बढ़ रहा बस्तर, महिलाओं के हाथों में हुनर और आंखों में आत्मनिर्भरता का विश्वास
- सेवा की कहानी : चिरायु योजना: निःशुल्क उपचार से 12 वर्षीय तरुणा को मिला स्वस्थ जीवन का उपहार
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा
- माटेगहन में आजीविका डबरी ने बदली किसान की तस्वीर, जल संरक्षण के साथ खेती और मत्स्य पालन से बढ़ी आय
- सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान; औषधीय खस की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
Wednesday, September 30
