publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रखर राष्ट्रवाद के प्रतीक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। उनका प्रसिद्ध उद्घोष, स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा, देशवासियों में स्वतंत्रता की चेतना और राष्ट्रभक्ति का संचार करने वाला प्रेरणास्रोत बना।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का त्याग, संघर्ष, राष्ट्रनिष्ठा और जनजागरण के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। उनका जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए समाज और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक के आदर्शों और विचारों का अनुसरण कर हम एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सार्थक भागीदारी निभा सकते हैं।
Trending
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता नीरज चोपड़ा एवं यशवीर सिंह को दी बधाई
- सूरजपुर में 16 अगस्त से पहुंचेगी लाइफलाइन एक्सप्रेस, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी निःशुल्क जांच और सर्जरी
- लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
- महतारी सदन से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला स्थायी मंच, बैठकों और आजीविका गतिविधियों को मिली नई गति
- दंतेवाड़ा : सेवा सेतु केंद्र बना बेटी की शिक्षा का सहारा
- तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा
- गेंदा फूल की खेती से किसान हेमचंद साहू की बदली तस्वीर
- डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर कल राज्य स्तरीय कार्यशाला
Saturday, August 1
