publicuwatch24.-रायपुर। कटघोरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य की बजाए सीमेंट प्रतिमा लगाए जाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है. मामले में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि मामले में एक सब इंजीनियर को तो निलंबित किया गया है, लेकिन यह गम्भीर मामला है. पूरे प्रदेश भर अटल प्रतिमा का परीक्षण किया जाना चाहिए. इसमें सरकार को सख्त एक्शन लेना चाहिए.
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पत्रकारों से चर्चा में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की ओर से लगाए गए बस्तर पंडुम में भ्रष्टाचार के आरोप पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि किसी कार्यक्रम में कोई राशि खर्च हुई तो ऑडिट होगी. यह आयोजन कांग्रेस के राजीव मितान क्लब की तरह फर्जी नहीं है. कांग्रेस व्यर्थ का प्रलाप करने में लगी है. स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर आज से शुरू किए जा रहे राज्यव्यापी आंदोलन पर अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर हमला किया है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भूपेश बघेल के पास कांग्रेसियों को जाना चाहिए. पूछना स्मार्ट लगाने का काम उनके कार्यालय में शुरू हुआ या नहीं.
Trending
- दिवाली 2026: मां लक्ष्मी ने उल्लू को ही क्यों बनाया अपना वाहन? जानें दिवाली की रात इसके दर्शन का गूढ़ अर्थ, धार्मिक संदेश और नियम
- मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर सीएम साय का पलटवार, कहा- अपनी कथनी और करनी के कारण खो चुके हैं जनता का विश्वास…
Friday, November 6
