publicuwatch24.-रायपुर। जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 श्री गुलजारी लाल तम्बोली की आज सेवानिवृत्ति (अर्द्धवार्षिकी) पर उन्हें भावभीनी विदाई देकर उनके सुखद स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की गई।
तम्बोली ने अविभाजित मध्यप्रदेश के समय सन् 1990 में मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एमपीआरएसटी) में अपनी सेवा की शुरूआत की थी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद सन् 2008 में जनसंपर्क विभाग में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ होकर 18 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दीं। उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के अपर सचालक उमेश मिश्रा ने तम्बोली की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने तम्बोली को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ, सुदीर्घ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अपर संचालक आलोक देव ने उनके साथ कार्य के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि तम्बोली की सरलता, मिलनसारिता और दायित्वों के प्रति समर्पण अनुकरणीय है।
तम्बोली ने विदाई समारोह में विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन और सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही वह अपने दायित्वों के निर्वहन में सफल रहे हैं। विदाई समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Trending
- सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा: मंत्री टंक राम वर्मा
- जनसंपर्क संचालनालय के सहायक ग्रेड-03 श्री गुलजारी लाल तम्बोली को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
- डिजिटल इंडिया ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई, सीएससी डिजिटल क्रांति के वास्तविक सूत्रधार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- महिला सशक्तिकरण की नई तस्वीर: ई-रिक्शा चालक महिला के साथ सफर कर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया हौसला
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुदृढ़ अधोसंरचना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
- गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी-मंत्री टंक राम वर्मा
- *भरपूर खाद-बीज, मजबूत योजनाएं और आधुनिक खेती से समृद्धि की राह पर छत्तीसगढ़ का किसान
Friday, July 31
