publicuwatch24.-डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। मंगलवार रात हुए हमले में एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कश्मीरी पारा का है।
पढ़िए पूरी खबर
पुलिस के अनुसार, शाहरुख खान ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 28 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह अपने भाई फारुख खान, दोस्त सुमित विश्वकर्मा उर्फ बोंगो और धनु यादव उर्फ धनेश के साथ कश्मीरी पारा में था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपी अभय निषाद हाथ में लकड़ी का डंडा लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए सभी पर हमला करने दौड़ा।
एक पर डंडे से हमला, दूसरे को मारा चाकू
भागने के दौरान वह गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी ने उसके सिर पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपने पास मौजूद चाकू से धनु के पेट में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल धनु यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। घायल शाहरुख की शिकायत पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 419/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 एवं 103(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभय निषाद (23), निवासी कश्मीरी पारा, डोंगरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Trending
- कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात, कृषि विकास के लिए मिले 181.99 करोड़ रुपए
- संजू की स्वर्णिम जीत पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने थपथपाई पीठ, कहा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा उनके अनुभव का लाभ
- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलकर नई राह पर बढ़ रहा बस्तर, महिलाओं के हाथों में हुनर और आंखों में आत्मनिर्भरता का विश्वास
- सेवा की कहानी : चिरायु योजना: निःशुल्क उपचार से 12 वर्षीय तरुणा को मिला स्वस्थ जीवन का उपहार
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा
- माटेगहन में आजीविका डबरी ने बदली किसान की तस्वीर, जल संरक्षण के साथ खेती और मत्स्य पालन से बढ़ी आय
- सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान; औषधीय खस की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
Wednesday, September 30
