publicuwatch24.-जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 16 घंटे के अंदर ही बच्ची को बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। संजय बाजार से शुक्रवार की शाम को बच्ची का अपहरण किया गया था। बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसकी खोजबीन शुरु की गई।
सुरक्षित मिली बच्ची
पुलिस ने जब संजय मार्केट इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाले, तो उसमें बच्ची नजर आई। इसके बाद पुलिस ने 16 घंटे की मशक्कत के बाद अपहरण हुई बच्ची को नगरनार थाना क्षेत्र के मार्केल से बच्ची को सुरक्षित बरामद किया।
आरोपी की तलाश जारी
बच्ची का अपहरण करने वाले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन चोरी का अपराधी है और कई बार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
सीएसपी ने दिया आश्वासन
इस मामले में जगदलपुर सीएसपी सुमीत कुमार का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जो कि पुलिस की गिरफ्त से फरार है। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
Trending
- राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता राजा मुथुपांडी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली नई राह, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने बदली दिव्यांग हितग्राही की जिंदगी
- सेवा सेतु से नागरिक सेवाएं हुआ सुलभ : मुकेश कुमार को ऑनलाइन मिला विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू को दी बधाई
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता रिशिकांता सिंह चानंबम को दी बधाई
- परित्यक्त बच्चों को नया जीवन और परिवार दे रही ‘मातृछाया‘: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार : ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल
Monday, July 27
