publicuwatch24.-बिलासपुर। कोटा पुलिस ने मदद मांगने के बहाने राहगीरों को रोककर मोबाइल लूटने वाले छह आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। सभी आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि ग्राम जोगीपुर में रहने वाले योगेश यादव(19) ने 24 जुलाई को थाना पहुंचकर लूटपाट की शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे वह अपने साथी अमित बिरको के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान सूरजपुर पुल के पास बाइक पर सवार बदमाशों ने इमरजेंसी में काल करने का बहाना बनाकर उन्हें रोक लिया। जैसे ही योगेश ने मदद के लिए रुककर बात करनी चाही, आरोपित ने उसका मोबाइल झपट लिया और उसकी मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 304(1) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की टीम ने पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर संदेहियों की तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते, दिव्यांशु उर्फ कोल और तुषार साहू को हिरासत में लिया गया। पहले तो वे गोलमोल जवाब दे रहे थे। कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथियों अभय यादव, सुरेश पोर्ते और राहुल उर्फ भोला पोर्ते के साथ मिलकर लूटपाट की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपित युवकों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है। आरोपित युवकों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
