Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…

    November 6, 2026

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

    November 6, 2026

    ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…
    • 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में
    • ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’
    • धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा
    • मिठाई निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • मजदूरी से सब्जी की खेती तक का सफर, तीन एकड़ जमीन में मेहनत से रुकमनिया बनीं लखपति दीदी
    • पहले सर्दी-जुकाम, फिर बढ़ सकती है परेशानी, जानिए स्वाइन फ्लू से कैसे बचें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…

      November 6, 2026

      ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’

      November 6, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

      November 6, 2026

      मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

      November 6, 2026

      मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न

      November 5, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » आईआईटीएम बेंगलुरु में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सशक्त हुई प्रदेश की पहचान
    रायपुर

    आईआईटीएम बेंगलुरु में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सशक्त हुई प्रदेश की पहचान

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJuly 27, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने निवेश, जनजातीय विरासत और प्राकृतिक पर्यटन का किया प्रभावी प्रदर्शन

    publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल प्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं जनजातीय पर्यटन विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में भारत के प्रतिष्ठित पर्यटन व्यापार मेले इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट (आईआईटीएम) बेंगलुरु में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रदेश की समृद्ध पर्यटन संभावनाओं, निवेश के अवसरों और विशिष्ट पर्यटन उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन किया। इस सहभागिता ने छत्तीसगढ़ को देश के उभरते हुए पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्रदान की।
    आईआईटीएम बेंगलुरु में आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में कर्नाटक के ऊर्जा एवं पर्यटन मंत्री श्री के. जे. जॉर्ज की गरिमामयी उपस्थिति रही। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उप महाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश की पर्यटन नीति, पर्यटन अधोसंरचना, निवेश की संभावनाओं तथा विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर कर्नाटक पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के स्टॉल का अवलोकन किया तथा पर्यटन निवेश, सांस्कृतिक पर्यटन, जनजातीय पर्यटन, इको-टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।
    श्रीमती पूनम शर्मा ने बस्तर के एथनिक ट्राइबल टूरिज्म, विश्वप्रसिद्ध घड़वा शिल्पकला, रामनामी समुदाय की विशिष्ट सांस्कृतिक परंपरा, इको-टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन तथा छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों की विशेषताओं से उपस्थित प्रतिनिधियों और पर्यटन व्यवसायियों को अवगत कराया। उन्होंने देशभर से आए टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंसियों एवं पर्यटन विशेषज्ञों को छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए आमंत्रित करते हुए प्रदेश की अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन सुविधाओं की जानकारी भी साझा की।
    छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के आकर्षक स्टॉल में चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, बस्तर की जनजातीय संस्कृति, सिरपुर, भोरमदेव, राम वन गमन पर्यटन परिपथ, वन्यजीव पर्यटन, इको-टूरिज्म, होम-स्टे नीति तथा राज्य के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रदेश की प्राकृतिक छटा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय जीवनशैली ने देशभर से आए पर्यटन विशेषज्ञों, ट्रैवल एजेंसियों, निवेशकों तथा आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
    इस आयोजन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल से पंजीकृत 15 टूर ऑपरेटर्स एवं होटलियर्स ने भी सक्रिय सहभागिता की। इन संस्थाओं ने देशभर के विभिन्न टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंसियों तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकों में भाग लेकर नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित किए। इन बैठकों के माध्यम से पर्यटन पैकेज, होटल सेवाओं, यात्रा संचालन तथा भविष्य के व्यावसायिक सहयोग की व्यापक संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे प्रदेश के पर्यटन उद्योग को नई गति मिलने की उम्मीद है।
    पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी पर्यटन राज्यों में स्थापित करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर, जनजातीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंचों पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय पर्यटन आयोजनों में सहभागिता से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
    उन्होंने कहा कि आईआईटीएम बेंगलुरु जैसे प्रतिष्ठित मंच पर छत्तीसगढ़ की प्रभावी भागीदारी प्रदेश की पर्यटन क्षमता, निवेश-अनुकूल वातावरण और सांस्कृतिक समृद्धि का परिचायक है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल राज्य के पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए देश और विदेश के टूर ऑपरेटर्स, निवेशकों तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े संस्थानों के साथ मजबूत साझेदारी स्थापित कर रहा है। इससे छत्तीसगढ़ को एक आकर्षक, सुरक्षित, समृद्ध और विविधतापूर्ण पर्यटन गंतव्य के रूप में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
    छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही ऐसी सहभागिताएं राज्यों के बीच पर्यटन सहयोग को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ प्रदेश के पर्यटन उद्योग, होटल व्यवसाय, हस्तशिल्प, लोककला, जनजातीय संस्कृति और स्थानीय उद्यमिता को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किए जा रहे ये प्रयास राज्य को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित कर रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…

    November 6, 2026

    ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’

    November 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    November 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    रायपुर

    पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…

    By Publicuwatch AutherNovember 6, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पाण्डेय खुशी जताई है.…

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

    November 6, 2026

    ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’

    November 6, 2026

    धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा

    November 6, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…

    November 6, 2026

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

    November 6, 2026

    ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’

    November 6, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.