Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा

    July 25, 2026

    शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला : वन मंत्री केदार कश्यप

    July 25, 2026

    खैरागढ़ के ग्राम खौड़ा में नवनिर्मित पंचायत भवन का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया लोकार्पण

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा
    • शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला : वन मंत्री केदार कश्यप
    • खैरागढ़ के ग्राम खौड़ा में नवनिर्मित पंचायत भवन का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया लोकार्पण
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर सुनी समस्याएं, कई विकास कार्यों की दी सौगात
    • कृषक उन्नति योजना से मिली नई उड़ान, बोनस राशि से खरीदा ट्रैक्टर
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या का हुआ समाधान
    • ​शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे 1200 बच्चे: तीन महीने के ‘ब्रिज कोर्स’ से तय होगी कक्षा
    • आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा

      July 25, 2026

      शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला : वन मंत्री केदार कश्यप

      July 25, 2026

      खैरागढ़ के ग्राम खौड़ा में नवनिर्मित पंचायत भवन का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया लोकार्पण

      July 25, 2026

      उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर सुनी समस्याएं, कई विकास कार्यों की दी सौगात

      July 25, 2026

      ​शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे 1200 बच्चे: तीन महीने के ‘ब्रिज कोर्स’ से तय होगी कक्षा

      July 25, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा
    रायपुर

    डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJuly 25, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    panchayattantra24.-रायपुर। धान का कटोरा छत्तीसगढ़ के किसानों की खुशहाली राज्य की समृद्धि का मूल आधार है। खरीफ सीजन में उर्वरकों, विशेष रूप से डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) की उपलब्धता सुनिश्चित करना आज की परिस्थिति में किसी भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। वैश्विक स्तर पर उर्वरकों की आपूर्ति में उतार-चढ़ाव और बढ़ती मांग के इस दौर में यह चुनौती और भी जटिल हो जाती है। राज्य के मुखिया विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने इस चुनौती को अवसर के रूप में बदलते हुए किसानों के हितों को सर्वोपरि रखकर एक प्रभावी और दूरदर्शी रणनीति अपनाई है। मिलने वाली यह बड़ी प्रशासनिक सफलता, एक संवेदनशील नेतृत्व, मजबूत समन्वय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उत्कृष्ट उदाहरण बन रही है।
    केंद्र-राज्य समन्वय बन रहा समाधान की पहली सीढ़ी
    डीएपी की समस्या का समाधान केवल राज्य स्तर पर संभव नहीं है। इसके लिए केंद्र सरकार के साथ प्रभावी संवाद और समन्वय की भी आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसी सोच के तहत केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक का वांछित परिणाम मिला और छत्तीसगढ़ को खरीफ सीजन के लिए 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी का आवंटन हुआ। सामान्य से अधिक इस आवंटन से राज्य में खाद की संभावित कमी को समय रहते समाप्त कर दिया गया है। CM साय का यह कदम दर्शाता है कि वे समस्याओं को पहचान कर उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करने वाले कुशल मुख्यमंत्री हैं।
    भंडारण और पूर्व तैयारी ने दिया संकट से पहले समाधान
    समय से पूर्व तैयारी कर लेना साय सरकार की एक बड़ी खासियत रही है। कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष के लिए 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 30 जून तक लगभग 13.16 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित किया जा चुका था। यह नई शुरुआत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अनुभव में आया है कि खाद की कमी अचानक नहीं होती बल्कि योजना की खामियों से यह अभाव उत्पन्न होता है। लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ की सरकार ने पहले ही पर्याप्त भंडारण कर लिया है, जिससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा सके। इस कदम से किसानों की चिंता बहुत हद तक कम हुई है और कृषि कार्य भी बिना बाधा के आगे बढ़ रहा है।
    उर्वरक के विकल्पों से मिली आधुनिक सोच की झलक
    वैश्विक स्तर पर डीएपी की कमी को नजर में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री साय ने एक विकल्प पर निर्भर रहने की बजाय वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने की नीति अपनाई। छत्तीसगढ़ में नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, एनपीके और एसएसपी जैसे उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया गया। इससे किसानों को नया विकल्प मिला, उनकी कृषि लागत कम हुई और उत्पादन क्षमता में भी सुधार हुआ। छत्तीसगढ़ की साय सरकार परंपरागत सोच से आगे बढ़कर आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 82

    कालाबाजारी पर सख्ती से मिल रहा पारदर्शिता और न्याय का संदेश
    खाद संकट के समय जमाखोरी और कालाबाजारी सबसे बड़ी समस्या होती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन, मार्कफेड और कृषि विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जमाखोरी और कालाबाजारी में लिप्त तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस प्रशासनिक सख्ती के परिणामस्वरूप छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता के साथ खाद उपलब्ध हुआ। यह कदम किसानों के विश्वास को मजबूत करने में काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ।
    संभावित अल्प वर्षा के लिए तैयारी: दूरदर्शी नेतृत्व
    खरीफ सीजन-2026 में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री साय ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में खाद, जल संरक्षण, सिंचाई प्रबंधन, बीज उपलब्धता और वैज्ञानिक खेती जैसे सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिलेवार स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि किसी भी स्थिति में किसानों को नुकसान का सामना न करना पड़े।
    जल संरक्षण और ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान
    मुख्यमंत्री ने जल संकट को गंभीरता से लेते हुए ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए। इस अभियान के तहत वर्षा जल संरक्षण, खेत तालाब, जल संरचनाओं का निर्माण और भूजल संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह पहल न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
    वैज्ञानिक खेती और तकनीकी मार्गदर्शन
    मुख्यमंत्री साय ने कृषि विभाग को निर्देश दिए हैं कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक बनाएं। इन तकनीकों में शामिल हैं डायरेक्ट सीडेड राइस (DSR), कतार पद्धति से बुवाई, बीज उपचार, नमी संरक्षण। इसके साथ ही उच्च भूमि वाले क्षेत्रों में दलहन और तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उम्मीद है इससे किसानों की आय बढ़ाने और कृषि जोखिम कम करने में सहयोग मिलेगा।
    तकनीक की मदद से किसानों तक पहुँचेगी समय पर जानकारी
    किसानों को मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘सचेत’, ‘दामिनी’ और ‘मेघदूत’ जैसे मोबाइल ऐप्स के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। इन ऐप्स के जरिए किसान समय रहते निर्णय लेने में समर्थ होंगे और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति को कम कर सकते हैं।
    वीबी-जी राम जी योजना साबित हो रही ग्रामीण समृद्धि की दिशा में मजबूत कदम
    1 जुलाई 2026 से लागू वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार और 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जा रही है। इस योजना के जरिए प्राकृतिक संसाधनों और जल संरक्षण के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। यह योजना रोजगार बढ़ाती है। कृषि और जल सुरक्षा को भी मजबूत बना रही है।
    किसानों के प्रति प्रतिबद्धता ही है मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसानों का हित सर्वोपरि है और किसी भी परिस्थिति में उन्हें खाद, बीज या कृषि संबंधित अन्य संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री का यह दृष्टिकोण केवल शब्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके कार्यों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
    डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की यह पूरी प्रक्रिया एक प्रशासनिक उपलब्धि होने के साथ ही साथ एक सशक्त और संवेदनशील नेतृत्व का प्रमाण भी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ खाद संकट से उबरते हुए कृषि के क्षेत्र में एक ऐसी दिशा में बढ़ रहा है जहाँ किसान आत्मनिर्भर, समृद्ध और सुरक्षित हैं।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला : वन मंत्री केदार कश्यप

    July 25, 2026

    खैरागढ़ के ग्राम खौड़ा में नवनिर्मित पंचायत भवन का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया लोकार्पण

    July 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर सुनी समस्याएं, कई विकास कार्यों की दी सौगात

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा

    By Publicuwatch AutherJuly 25, 20260

    panchayattantra24.-रायपुर। धान का कटोरा छत्तीसगढ़ के किसानों की खुशहाली राज्य की समृद्धि का मूल आधार…

    शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला : वन मंत्री केदार कश्यप

    July 25, 2026

    खैरागढ़ के ग्राम खौड़ा में नवनिर्मित पंचायत भवन का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया लोकार्पण

    July 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर सुनी समस्याएं, कई विकास कार्यों की दी सौगात

    July 25, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा

    July 25, 2026

    शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला : वन मंत्री केदार कश्यप

    July 25, 2026

    खैरागढ़ के ग्राम खौड़ा में नवनिर्मित पंचायत भवन का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया लोकार्पण

    July 25, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.