publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड छुईखदान अंतर्गत ग्राम खौड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास और पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पंचायत भवन केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत भवन का बेहतर उपयोग करते हुए गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्री खम्हन ताम्रकार, सरपंच श्री जनेराम पटेल सहित श्री घम्मन साहू, श्री राजेश मेहता, श्री राकेश ठाकुर, श्री राजू जंघेल, पंचायत के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Trending
- डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा
- शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला : वन मंत्री केदार कश्यप
- खैरागढ़ के ग्राम खौड़ा में नवनिर्मित पंचायत भवन का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया लोकार्पण
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर सुनी समस्याएं, कई विकास कार्यों की दी सौगात
- कृषक उन्नति योजना से मिली नई उड़ान, बोनस राशि से खरीदा ट्रैक्टर
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या का हुआ समाधान
- शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे 1200 बच्चे: तीन महीने के ‘ब्रिज कोर्स’ से तय होगी कक्षा
- आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को
Saturday, July 25
