publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर दौरे पर आएंगे। माना जा रहा है कि वे NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस के चल रहे प्रदर्शन में शामिल होंगे। हालांकि, उनके दौरे की अवधि और अन्य कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पायलट के दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठकों की भी संभावना है। हाल के दिनों में प्रदेश कांग्रेस के संगठन में बदलाव और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों के बीच इस दौरे को अहम माना जा रहा है।
इससे पहले 25 जून को सचिन पायलट रायपुर आए थे। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया था और मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा था कि भाजपा को कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की चिंता छोड़कर अपनी सरकार और संगठन की अंदरूनी खींचतान पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस 135 साल पुरानी पार्टी है और नए जिला अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पायलट ने यह भी कहा था कि राहुल गांधी की सोच के अनुरूप कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुटी है। देशभर में चल रहे प्रशिक्षण शिविरों में राजनीतिक, सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जा रही है, साथ ही भाजपा सरकार की नीतियों को जनता के बीच ले जाने की रणनीति भी तैयार की जा रही है।
Trending
- डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम,राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
- पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…
- 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में
- ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’
- धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा
- मिठाई निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- मजदूरी से सब्जी की खेती तक का सफर, तीन एकड़ जमीन में मेहनत से रुकमनिया बनीं लखपति दीदी
Friday, November 6
