publicuwatch24.-रायपुर. नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो संदेश जारी किया. पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. यह लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए अत्यंत पीड़ादायक है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार कड़ी कार्रवाई करने के पक्ष में है. पेपर लीक रोकने के लिए सदन में सरकार बिल लेकर आ रही है.
पीएम मोदी का वीडियो संदेश
वीडियो सन्देश में पीएम मोदी ने कहा कि फ्रेंड्स पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. इससे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को बेहद पीड़ा होती है. पेपर लीक की घटना के बाद पिछले ढाई महीने से कई कदम उठाए गए हैं. दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. सरकार की मुख्य जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करनी थी कि विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष व्यर्थ न जाए और तत्काल परिक्षाएं आयोजित करना आवश्यक था.
पीएम मोदी ने कहा कि 19 तारीख को परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं. देशभर से सफल विद्यार्थियों की खुशी की खबरें सामने आ रही हैं. लेकिन सरकारकेवल इतनी कार्रवाई से संतुष्ट होने वाली नहीं है. उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों से फास्ट ट्रैक अदालतों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं. विभागों ने निरंतर कार्य किया है और कल देर रात इसका मसौदा प्रस्तुत किया है. इस मसौदे पर आज मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी. इसमें फास्ट ट्रैक अदालतों की व्यवस्था और कड़ी सजा का प्रावधान शामिल है.
पीएम मोदी के वीडियो सन्देश पर CM साय का बयान
पीएम मोदी द्वारा देर रात जारी वीडियो सन्देश को लेकर मुख्यमंत्री साय का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प अभूतपूर्व है.
Trending
- डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम,राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
- पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…
- 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में
- ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’
- धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा
- मिठाई निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- मजदूरी से सब्जी की खेती तक का सफर, तीन एकड़ जमीन में मेहनत से रुकमनिया बनीं लखपति दीदी
Friday, November 6
