publicuwatch24.-मुंगेली. लोरमी में नीट पेपर लीक मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में सुधार और कथित धांधली की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान सांकेतिक रूप से पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा. प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया.
कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
कांग्रेस की मांग है कि नैतिक तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र इस्तिफे दें. परीक्षा संचालन प्रणाली में सुधार किया जाए. संसद में पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा हो. वहीं दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और युवाओं पर दर्ज मामले को वापस लिया जाए.
प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हालिया परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के कारण लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है. इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.
Trending
- अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की
- कांग्रेस का धरना खत्म: डिप्टी CM साव ने साधा निशाना, कहा- कार्यकर्ताओं ने लाठियां लहराकर उकसाया और अधिकारियों को दी धमकी
- जनभागीदारी से जल क्रांति: ‘मोर गांव–मोर पानी’ खेतों में हरियाली और गांवों में समृद्धि बनकर आई सामने
- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों को मिल रही सुरक्षा और सशक्तिकरण की नई दिशा
- 23,723 तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को मिलेगा 3.92 करोड़ रुपये का बोनस,3.84 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित, शेष राशि का भुगतान जारी
- मुख्य सचिव ने SASCI 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
Friday, July 24
