publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक होगी, जिसके बाद आने वाले शीतकालीन सत्र में इसे पारित किया जाएगा.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कर्नाटक रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि कांग्रेसी कश्मीर की तरह पत्थरबाजी में उतर आए हैं. लोकतंत्र में प्रदर्शन का अधिकार सबको है, लेकिन कश्मीर में जैसे पत्थरबाजी होती है, कांग्रेसी भी वैसे ही पत्थरबाजी में उतर आए हैं. कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई तो होगी ही.
वहीं अपने कर्नाटक दौरे के लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज कर्नाटक के सत्य साईं ग्राम में स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस मौके पर सभी प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात होगी.
Trending
- बालोद में शिक्षा मंत्री यादव ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी
- धमतरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह : विधायक अजय चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण
- झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- कलेक्टर बी.एस उइके ने संयुक्त जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण
- पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा मानव जीवन-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राजनांदगांव में किया पौधरोपण
- जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ
- राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Saturday, August 15
