publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। विपक्ष के प्रदर्शन को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तमाशा बताया। आगे सांसद ने कहा, जब सवाल देश के युवाओं और गंभीर मुद्दों का हो, तब विपक्ष संसद छोड़कर सड़कों पर तमाशा करने में व्यस्त है। NEET जैसे महत्वपूर्ण विषय पर संसद में सकारात्मक चर्चा करने की बजाय उससे भाग रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के लोग प्रधानमंत्री के आवास पर प्रदर्शन का नाटक कर रहे हैं। चर्चा से इस तरह भागना इनकी नीयत पर बड़ा सवाल उठाता है।
विपक्ष के इसी गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और नौटंकी के विरोध में आज पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में संसद भवन के मकर द्वार पर भाजपा और NDA के अपने साथी सांसदों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदर्शन किया और विरोध दर्ज कराया। देश की जनता सब समझती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का मान और सामर्थ्य लगातार बढ़ रहा है, और देश विरोधी या गुमराह करने वाली यह राजनीति अब चलने वाली नहीं है।
Trending
- डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम,राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
- पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…
- 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में
- ’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’
- धमतरी के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल, 400 विद्यार्थियों ने दी निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा
- मिठाई निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- मजदूरी से सब्जी की खेती तक का सफर, तीन एकड़ जमीन में मेहनत से रुकमनिया बनीं लखपति दीदी
Friday, November 6
