Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

    October 5, 2026

    रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल:मंत्री श्रीमती राजवाड़े

    October 5, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
    • रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल:मंत्री श्रीमती राजवाड़े
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत नर्मदापुर में सेवा सेतु शिविर आयोजित
    • सेवा की कहानी : बैंगन की उन्नत खेती से किसान हरिहर साय ने बढ़ाई आमदनी
    • ग्रेड-पे बढ़ाने की मांग, नर्सिंग स्टाफ 7 अक्टूबर से करेंगे चरणबद्ध प्रदर्शन
    • प्रधानमंत्री आवास योजना में छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को राष्ट्रीय सम्मान
    • प्रिंस ढाबा तोड़ने पहुंची प्रशासन की टीम: संचालक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, मौके पर भारी पुलिसबल तैनात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

      October 5, 2026

      रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल:मंत्री श्रीमती राजवाड़े

      October 5, 2026

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल

      October 5, 2026

      ग्रेड-पे बढ़ाने की मांग, नर्सिंग स्टाफ 7 अक्टूबर से करेंगे चरणबद्ध प्रदर्शन

      October 5, 2026

      प्रधानमंत्री आवास योजना में छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को राष्ट्रीय सम्मान

      October 5, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » हरी खाद (ढैंचा) से बदली खेती की तस्वीर, उर्वरक खर्च हुआ आधा और मिट्टी बनी अधिक उपजाऊ
    बस्तर

    हरी खाद (ढैंचा) से बदली खेती की तस्वीर, उर्वरक खर्च हुआ आधा और मिट्टी बनी अधिक उपजाऊ

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJuly 23, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-उत्तर बस्तर कांकेर। खेती की बढ़ती लागत और मिट्टी की घटती उर्वराशक्ति आज किसानों के सामने बड़ी चुनौती है। ऐसे समय में कृषि विभाग के मार्गदर्शन में विकासखंड चारामा के ग्राम गोलकुमड़ा के प्रगतिशील किसान श्री परशुराम साहू ने हरी खाद (ढैंचा) को अपनाकर यह साबित किया है कि प्राकृतिक तरीकों से भी कम लागत में बेहतर खेती की जा सकती है। उनका यह अनुभव क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रहा है। कृषक श्री साहू ने करीब तीन वर्ष पहले कृषि विभाग के अधिकारियों के सुझाव पर धान की खेती में ढैंचा का उपयोग शुरू किया। शुरुआत में उन्होंने प्रयोग के तौर पर इसे अपनाया, लेकिन सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद अब वे नियमित रूप से अपनी लगभग 03 एकड़ कृषि भूमि में धान की रोपाई से 40 से 45 दिन पहले ढैंचा की बुवाई करते हैं।
    साहू बताते हैं कि ढैंचा की फसल लगभग 35 से 40 दिन में तैयार हो जाती है। इसके बाद ट्रैक्टर या हल की सहायता से इसे खेत में पलटकर मिट्टी में मिला दिया जाता है। कुछ दिनों में यह पूरी तरह विघटित होकर उत्कृष्ट हरी खाद का रूप ले लेती है, जिससे भूमि को प्राकृतिक रूप से आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। वे बताते हैं कि ढैंचा अपनाने के बाद उनके खेत में रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो गई है। पहले जहां अधिक मात्रा में यूरिया एवं अन्य उर्वरकों का उपयोग करना पड़ता था, वहीं अब कम उर्वरक में भी अच्छी फसल मिल रही है। साथ ही उनकी भूमि पहले की तुलना में अधिक भुरभुरी, उपजाऊ और नमी बनाए रखने में सक्षम हो गई है।
    विकासखंड चारामा के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री महेश कुमार सोनकर ने बताया कि ढैंचा दलहनी वर्ग की महत्वपूर्ण हरी खाद फसल है। इसकी जड़ों में विकसित होने वाली राइजोबियम जीवाणु ग्रंथियां वायुमंडल से नाइट्रोजन को स्थिर कर मिट्टी में उपलब्ध कराती हैं। एक हेक्टेयर क्षेत्र में तैयार ढैंचा की हरी खाद से भूमि को लगभग 40 से 60 किलोग्राम नाइट्रोजन प्राकृतिक रूप से प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही यह मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ाती है, सूक्ष्मजीवों की सक्रियता को प्रोत्साहित करती है, जलधारण क्षमता में सुधार लाती है तथा मिट्टी की संरचना को बेहतर बनाती है। लगातार उपयोग से भूमि की उर्वराशक्ति लंबे समय तक बनी रहती है और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है।
    उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को ढैंचा बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती की इस वैज्ञानिक तकनीक को अपनाकर लाभान्वित हो सकें। खरीफ मौसम में धान की रोपाई से पहले ढैंचा की बुवाई कर उसे खेत में पलटने से मिट्टी में पर्याप्त जैविक पदार्थ एवं पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं, जिससे धान की प्रारंभिक वृद्धि बेहतर होती है और उत्पादन क्षमता में भी सकारात्मक वृद्धि होती है। श्री परशुराम साहू का कहना है कि यदि किसान धीरे-धीरे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर हरी खाद, जैविक खाद तथा संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन को अपनाएं, तो खेती अधिक लाभकारी बनने के साथ-साथ मिट्टी का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रखा जा सकता है। उनका मानना है कि प्राकृतिक खेती केवल लागत कम करने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए उपजाऊ भूमि सुरक्षित रखने का भी प्रभावी उपाय है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    डबल इंजन सरकार की योजनाओं से बस्तर में सशक्तिकरण की नई मिसाल

    September 30, 2026

    अबूझमाड़ नारायपुर का हाल, दशकों से ग्रामीण सड़क बनने का कर रहे इंतजार

    September 25, 2026

    बसंती नाग बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चूजा पालन से संवर रही आजीविका

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

    By Publicuwatch AutherOctober 5, 20260

    देवरगांव, बंसीताल और अमाडांड क्लस्टर पंचायतों में आयोजित हुए जनसमस्या निवारण शिविर अमाडांड में 75…

    रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल:मंत्री श्रीमती राजवाड़े

    October 5, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल

    October 5, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत नर्मदापुर में सेवा सेतु शिविर आयोजित

    October 5, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

    October 5, 2026

    रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल:मंत्री श्रीमती राजवाड़े

    October 5, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल

    October 5, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.